Jharkhand

*सक्षम ग्राम पंचायत कार्यक्रम अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: *सोमवार को सक्षम ग्राम पंचायत कार्यक्रम अंतर्गत पतरातू प्रखंड के मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र, सिदवार कला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत जिले में कार्यरत पीरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य किया गया।**इस दौरान गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को जागरूक करते हुए आंगनवाड़ी सेविका मंजू देवी द्वारा बताया कि गर्भावस्था के 270 दिन तथा उसके बाद दो वर्ष तक लगभग 730 दिन बच्चे के सबसे सुनहरे हजार दिन होते हैं। इसी समय बच्चे को सही आहार दिया जाना चाहिए। पौष्टिक आहार के रूप में छह माह तक बच्चे को केवल मां का दूध एवं उसके बाद ऊपरी आहार दिया जाना चाहिये। बहुत सी महिलाएं और किशोरियों को एनीमिया की शिकायत होती है जिसका असर उनके होने वाले बच्चों पर भी पड़ सकता है वहीं कार्यक्रम के दौरान पिरामल फाऊंडेशन के गांधी फेलो ऋषिकेश सभी को बताया गया कि छः महीने बाद से शिशुओं को स्तनपान कराने के साथ अतिरिक्त अनुपूरक आहार भी दिया जाना चाहिए। इस उम्र में शिशुओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास तेजी से होता है। इसलिए इस दौरान शिशुओं को ज्यादा आहार की जरूरत होती है। शिशु के लिए प्रारंभिक आहार तैयार करने के लिए घर में मौजूद मुख्य खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जा सकता है। सूजी, गेहूं का आटा, चावल, बाजरा आदि की सहायता से पानी या दूध में मिलाकर दलिया बनाए जा सकते हैं। बच्चे की आहार में गुड़ को भी शामिल करना चाहिए क्योंकि उन्हें अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है। मौके पर आंगनवाड़ी सेविका मंजू देवी, जीती देवी, वॉर्ड सदस्य ललिता देवी पिरामल फाऊंडेशन के गांधी फेलो ऋषिकेश सहित अन्य स्वास्थ कर्मी व ग्रामीण उपस्थिति थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर बवाल, लापरवाही के आरोप में सड़क जाम

Khabar365newsपलामू : पलामू के हुसैनाबाद में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारवां प्रखंड डकाय जंगल के समिप चोरो के द्वारा एक मोटरसाइकिल छिनताई कर फरार

Khabar365newsसारवां से जयप्रकाश यादव की रिपोर्ट देवघर : देवघर सारठ मुख्य मार्ग डकाय जंगल एवं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कुडू पुलिस की कार्रवाई: दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsखबर 365 न्यूज लोहरदगा :- सद्दाम खान कुडू: थाना प्रभारी मनोज कुमार...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

तालाब में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक की डूबने से मौत

Khabar365newsखबर 365 न्यूज :- सद्दाम खान लोहरदगा जिला के पेशरार प्रखंड के...