CrimeJharkhand

*विद्यालयों के आसपास तंबाकू पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध जिला शिक्षा अधीक्षक ने चलाया जांच अभियान*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: *रामगढ़ जिला अंतर्गत विद्यालयों के 100 यार्ड की परिधि में तंबाकू पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध सुनिश्चित करने के मद्देनजर उपायुक्त, रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में सोमवार को जिला शिक्षा अधीक्षक श्री संजीत कुमार द्वारा रामगढ़ शहर अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के आसपास की दुकानों में तंबाकू पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध औचक जांच अभियान चलाया गया।**मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा रामगढ़ शहर अंतर्गत राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़, छावनी मध्य विद्यालय सुभाष चौक एवं उच्च विद्यालय कोइरीटोला के समीप जांच अभियान के दौरान बड़ी संख्या में दुकानों से तंबाकू पदार्थ यथा सिगरेट, गुटखा, पान मसाला आदि जब्त किया गया जिसके उपरांत जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा दुकानदारों को आगे से ऐसा न करने की कड़ी चेतावनी देते हुए कोटपा अधिनियम के तहत चालान वसूला गया। साथ ही जिला शिक्षा अधीक्षक के नेतृत्व में जब्त किए गए तंबाकू पदार्थों को विधिवत रूप से नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक श्री संजीत कुमार ने बताया कि उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में उनके द्वारा यह जांच अभियान चलाया गया है एवं आने वाले समय में योजनाबद्ध तरीके से इस दिशा में कार्य किया जाएगा।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंकज्योतिष 22 अगस्त: योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर मिलेगा लाभ,

Khabar365newsरांची। अंकज्योतिष के अनुसार 22 अगस्त 2026 का दिन मेहनत, अनुशासन और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CAA-NRC मामले में 195 आरोपितों ने ठुकराया ऑफर

Khabar365news[स्थान]। CAA-NRC विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में 195 आरोपितों ने सुप्रीम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

वाराणसी में हिंदी के योगदान पर चर्चा,

Khabar365newsवाराणसी। हिंदी साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में पूर्णचंद्र गुप्त और नरेंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

यूपी में नए मोटर व्हीकल नियम लागू

Khabar365newsलखनऊ। उत्तर प्रदेश में मोटर व्हीकल नियमावली 2026 लागू कर दी गई...