झारखंडब्रेकिंग

बाबूलाल मरांडी ने मंत्री सुदिव्य सोनू के बयान की निंदा की, कहा- झारखंडवासियों का सिर शर्म से झुक गया है 

Share
Share
Khabar365news

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने मंत्री को कहा, ”मंत्री सुदिव्य कुमार का यह व्यंग्य उनके भीतर कूट कूटकर भरे अहंकार एवं पागलपन को दर्शाता है। जब पूरा देश ही नहीं पूरा दुनिया के लोग पहलगाम हमले को लेकर सदमे में हैं, ऐसे समय में किसी मंत्री का यह फूहड़पन शर्मनाक है और उनके इस आचरण की जितनी भी निंदा की जाय वो कम है। मैं तो इन्हें अपेक्षाकृत एक गंभीर व्यक्ति समझता था लेकिन इनका यह आचरण देखकर झारखंड वासियों का सिर शर्म से झुक गया है।”
आगे उन्होंने कहा, ”मनुष्य का असली चरित्र तब सामने आता है जब वो नशे में होता है, फिर नशा चाहे धन का हो, पद का हो, रूप का हो या शराब का। मेरे इस पोस्ट का पहलगाम घटना के संदर्भ में झारखंड के मंत्री मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के बचकाना बयान वाले हरकत से कोई संबंध नहीं है।”

दरअसलस मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मीडिया से बात करते हुए पहलगाम को हिमाचल प्रदेश में बताया और वहां के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से इस्तीफे की मांग कर दी। उन्होंने कहा, ”इस हमले की जिम्मेदारी हिमाचल के मुख्यमंत्री की है, उन्होंने अपने नागरिकों की सुरक्षा नहीं की, इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। मंत्री के इस बयान को लेकर लोग मंत्री के भूगोल ज्ञान पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब किसी विषय की पूरी जानकारी न हो, तो सार्वजनिक बयान देने से पहले सोच-समझकर बोलना चाहिए। इस पर बाबूलाल मरांडी ने भी उनकी निंदी की है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा के बमनडीहा गांव में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

Khabar365newsएक तरफ जहां दुनिया ब्रांडेड बोतलबंद पानी की ओर बढ़ रही है,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मानगो में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, सूझबूझ से बची जान, आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsमानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक पर तलवार...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 5 गाड़ियां बरामद

Khabar365newsगोलमुरी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस...