Uncategorized

*बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने पेयजल समस्या को लेकर धनबाद रेल प्रबंधक कार्यालय से मुलाकात कर लिया एनओसी*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान रामगढ़

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने अपने समर्थकको एवं मुखियाओं को लेकर पहुंची रेल प्रबंधक धनबाद कार्यालय। बता दे कि पिछले 4 महीना से पतरातू रेलवे फाटक के पास पाइप फट जाने से पेयजल आपूर्ति बंद थी जिसको लेकर विधायक अंबा प्रसाद के अथक प्रयास और कठिन परिश्रम के बाद आज रेल प्रबंधक धनबाद और सीसीएल के सीएमडी से मिलकर वार्ता कराकर पेयजल आपूर्ति को सुचारू रूप से संचालन के लिए, जो पाइप रेलवे फाटक के नीचे फट जाने से पेयजल आपूर्ति की घोर संकट 14 पंचायत के अंतर्गत लगभग 50 हजार लोगों को पेयजल से वंचित होना पड़ा था जिसे आज विधायक ने रेल प्रबंधक धनबाद के सीनियर DRM अमरेश कुमार एवं DCM कमल किशोर सिन्हा से एनओसी प्राप्त कर सीसीएल को सौंपने का काम किया। सीसीएल के द्वारा पाइप मरम्मती का कार्य के लिए 2 करोड़ 14 लाख रुपए के लागत से करनी है जिसकी स्वीकृति भी मिल गई है और उम्मीद है कि आज से पाइपलाइन मरम्मति का कार्य चालू कर दिया जाएगा। बता दे की विधायक अंबा प्रसाद ने जनहित को देखते हुए सीसीएल के सीएमडी एवं रेलवे के प्रबंधक से समन्वय स्थापित कर इस कार्य को धरातल में उतारने का काम किया है। बता दें कि कल देर रात्रि 11 बजे विधायक अंबा प्रसाद ने अपने समर्थकों एवं मुखियाओं को लेकर धनबाद रेल प्रबंधक से मुलाकात कर आज सुबह 10 बजे एनओसी प्राप्त कर सीसीएल के सीएमडी को भेजने का कार्य किया और सीसीएल के सीएमडी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज से पाइप मरम्मती कार्य करने का आदेश जारी किया। रेलवे प्रबंधक के द्वारा 2 करोड़ 24 लाख 23519 रुपया का डिमांड नोट जारी किया जिसको विधायक अंबा प्रसाद ने सीएमडी दरभंगा रांची से संपर्क साध कर रेल प्रबंधक धनबाद और सीसीएल सीएमडी दरभंगा रांची में समन्वय बनाकर जारी डिमांड नोट को स्वीकृति प्रदान करवाने का भी कार्य किया। मुख्य रूप से उपस्थित सेंट्रल सौंदा मुखिया तिलेश्वर साव, सयाल दक्षिणी मुखिया जगदीश साव, बुध बाजार चीपहाउस मुखिया विकास पांडे एवं समर्थकों में कोयलांचल प्रतिनिधि अमित साहू, विनोद साव, अजीत कुमार उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...