JharkhandpatratupatratuRamgarh

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने जलापूर्ति योजना का किया औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू प्रखंड के लबगा पंचायत के जराद टोला हेसला में विधायक रोशन लाल चौधरी ने मुख्य जलापूर्ति योजना (Water Supply Scheme) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, पानी के शुद्धिकरण की प्रक्रिया और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक को कई स्थानों पर भारी अनियमितताएं देखने को मिलीं। फिल्टर बेड की सफाई न होने और क्लोरीनेशन प्रक्रिया में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सफाई की कमी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के टैंकों में गंदगी पाए जाने पर विधायक ने तुरंत सफाई के निर्देश दिए।
अधूरी पाइपलाइन: कई क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य अधूरा पाया गया, जिसे कुछ दिनों के भीतर पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है। इसे जल्द से जल्द चालू करने का आदेश दिया।

विधायक ने कहा, “सरकार हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण में जो कमियां मिली हैं, उन्हें दूर करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।”

मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र करमाली , जिला पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति, लबगा मुखिया किरण यादव , मुखिया प्रतिनिधि लालू महतो, कटिया मुखिया किशोर महतो , भुवनेश्वर सिंह ,सुनील कुमार महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, अरहर की खेत से मिली लाश

Khabar365newsगढ़वा जिले के रामकांडा थानाक्षेत्र अंतर्गत कसमार गांव से एक दिल दहला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड विधानसभा में 1,58,560 करोड़ का बजट पेश, 9 फीसदी की वृद्धि

Khabar365newsझारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,58,560 करोड़ रुपये का...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची विश्वविद्यालय में अवैध कब्जाधारियों पर सख्ती, स्टाफ क्वार्टर खाली करने का अल्ट

Khabar365newsरांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मोरहाबादी स्थित स्टाफ क्वार्टर में रह रहे कर्मचारियों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बजट 2026: हेल्थ सेक्टर को 8 हजार करोड़, कैंसर रोकथाम के लिए 200 करोड़ का प्रावधान

Khabar365newsझारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट पेश करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र...