
रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। मेला का उद्घाटन बड़का गांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ने स्वास्थ्य विभाग स्टॉल में जाकर लगे स्टालों पर जानकारी ली।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेले में करीब 22 स्टॉल लगाए गए थे।

जिसमें सामान्य जांच, नेत्र जांच, मलेरिया, एनसीडी, योग, गायनो आदि शामिल थे। इस दौरान डॉक्टर नितिन तुलस्यान ,डॉ अनुज आदि ने करीब 800 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की। जरूरतमंदों के बीच दवा का वितरण किया गया।

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धीरेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य मेला के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर जिला पार्षद राजाराम प्रजापति , कटिया मुखिया किशोर महतो, मनीष कुमार ,जितेंद्र कुमार ,विवेक कुमार, अमरनाथ राम, सुधारानी, रिंकी कुमारी, रेखा चौधरी आदि उपस्थित थे।

Leave a comment