JharkhandRamgarh

बीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण भोजन की गुणवत्ता की ली जानकारी

Share
Share
Khabar365news

गोला। प्रखंड क्षेत्र के बेटुलकला पंचायत में शनिवार को बीडीओ डॉ सुधा वर्मा के द्वारा बेटुलकला के आंगनबाडी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से वहाँ मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली गयी तथा आँगनवाड़ी में संधारित सेविका / सहायिका उपस्थिति पंजी, बच्चों के उपस्थिति पंजी तथा THR पंजी का निरीक्षण किया गया एवं सेविका को ससमय आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने एवं बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने का निदेश दिया गया। तत्पश्चात बेदुलकला पंचायत भवन का निरीक्षण किया तथा पंचायत में संधारित विभिन्न पंजियों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा इनमें पायी गयी कमियों को दूर करने के लिए संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवक को निर्देशित किया गया। आवास की योजना के लाभुकों को आवास निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, साथ ही आवास के कार्य के उपरांत सेल्फ जियो टैग करने के लिए भी निदेशित किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड के संर्दभ में भी जानकारी दी गयी।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्यउप रेखा सोरेन, ग्राम पंचायत बेटुलकला के मुखिया जाकिर अख्तर, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी श्री महेश्वर महतो, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी श्री कामाख्या प्रसाद, प्रभारी प्रखण्ड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी श्री अरबिन्द महतो, प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी श्री अनिल महतो, प्रखण्ड समन्वयक (आवास) श्री मनोज कुमार, सहायक अभियंता (मनरेगा) श्री विवेक कुमार, कनीय अभियंता (मनरेगा) श्री रमेश बेदिया, कम्प्यूटर ऑपरेटर अनीस अनवर, तथा आम ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एस एस 10 + 2 हाई...