हजारीबाग

गिद्दी पुलिस का शामकालीन अभियान में बड़ा एक्शन, वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार — थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता की हो रही सराहना

Share
Share
Khabar365news

गिद्दी(हजारीबाग): अपराध और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गिद्दी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार, दिनांक 25 मई 2026 को शामकालीन विशेष अभियान के दौरान गिद्दी थाना कांड संख्या 04/15 के वारंटी अभियुक्त रवि कुमार चंद्रवंशी (पिता– मोहन चंद्रवंशी), निवासी गिद्दी ए हनुमान चौक, थाना गिद्दी, जिला हजारीबाग को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर एक मजबूत संदेश गया है कि अपराध या वारंट से जुड़े मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में लगातार चल रहे अभियान से अपराधियों और वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।
स्थानीय लोगों के बीच थाना प्रभारी की कार्यशैली की चर्चा तेज है। लोगों का कहना है कि उनकी सतर्कता, सक्रियता और लगातार अभियान चलाने की नीति से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। थाना प्रभारी का स्पष्ट संदेश है कि “कानून से ऊपर कोई नहीं, अपराध और फरारी की राह अपनाने वालों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

थाना प्रभारी बिट्टू कुमार रजक की तत्परता से 48 घंटे के भीतर लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Khabar365news कटकमसांडी(हजारीबाग): पेलावाल ओपी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का...

हजारीबाग

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हजारीबाग, सर्वदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Khabar365newsहजारीबाग। उत्तरी शिवपुरी कृष्णा नगर स्थित नव-निर्मित भव्य सर्वदेव मंदिर में आयोजित...

हजारीबाग

हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक दिन में 157 वाहनों पर कार्रवाई

Khabar365newsहजारीबाग, 11 जून 2026: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर शहर में...