हजारीबाग

चौपारण में हजारीबाग पुलिस का बड़ा प्रहार, डेढ़ किलो से अधिक अफीम, ₹7 लाख नकद और बोलेरो जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news


चौपारण (हजारीबाग): नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपारण थाना क्षेत्र से अफीम तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 1.550 किलोग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद, एक बोलेरो वाहन, एक अपाची मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) अरमानुल हक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने चौपारण थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान बरही की ओर से आ रही एक सफेद बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही चालक भागने लगा, लेकिन जवानों की तत्परता से वाहन में सवार दो लोगों को पकड़ लिया गया।
बोलेरो की तलाशी लेने पर सीट के नीचे से ₹7 लाख नकद बरामद हुए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चौपारण के अहरी गांव में अफीम खरीदने जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अहरी गांव में छापेमारी की, जहां राहुल कुमार खेरवार के घर से अलग-अलग पैकेटों में रखी 1.550 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। मौके से राहुल कुमार खेरवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि सप्लायर अरविंद कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुना राम (जोधपुर, राजस्थान), रामलाल (बलोत्रा, राजस्थान) और राहुल कुमार खेरवार (अहरी, चौपारण) के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ चौपारण थाना कांड संख्या-157/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस पूरे ऑपरेशन में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार की सक्रियता और टीम की त्वरित कार्रवाई अहम रही। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सुबेंद्र राम, श्रवण कुमार पासवान, बादल कुमार महतो समेत चौपारण थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

फौजान अहमद की अगुवाई में पुलिस का धांसू एक्शन, अपहरण कांड का खुलासा

Khabar365newsपानीमाको जंगल में अपहरण और फिरौती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी...

हजारीबाग

16 घंटे से अंधेरे में हजारीबाग! चक्रवाती मौसम ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल

Khabar365newsकहीं पोल गिरे, कहीं तार टूटे, कई इलाकों में बिजली गुल; पर्याप्त...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की सक्रियता से तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई गुमशुदा विवाहिता

Khabar365news आवेदन मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, तकनीकी शाखा की मदद से...

हजारीबाग

चरही पैक्स चुनाव का बिगुल बजा, 30 अक्टूबर को मतदान व विशेष आमसभा

Khabar365news अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, निर्वाचन पदाधिकारी शौकत सरवर की सक्रियता...