मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम रांची के कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड स्थित सुखदेव नगर और कडरू में अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच करने में जुटी हुई है। अशोक नगर के दुर्गा डेवलपर्स में भी छापेमारी की जा रही है।
आपको बता दें कि जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम इससे पहले भी कई बार जांच कर चुकी है। 10 जुलाई 2024 को भी टीम ने कांके प्रखंड के अंचल क्षेत्र में विवादित जमीन का खुलासा किया था। उस दौरान कांके के चामा मौजा में सीएनटी और सरकारी जमीन से जुड़े दस्तावेज खंगाले गए थे। इस दौरान ईडी की टीम ने आम लोगों से मिलकर उनके बयान भी रिकॉर्ड किए थे।
यह छापेमारी उसी जांच का हिस्सा मानी जा रही है, जिससे इस बड़े जमीन घोटाले से जुड़े और सबूत इकट्ठे किये जा सकें।
Leave a comment