Hazaribagh

सदर पुलिस की बड़ी कामयाबी चोरी की मोटरसाइकिल को किया बरामद, सभी संलिप्त भेजे गए न्यायिक हिरासत में

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: दिनांक- 23/12/24 को वादी पंकज कुमार गुप्ता, पिता-स्व० भागवत गुप्ता, सा०-श्याम भवन, मंगल बाजार, थाना- सदर, जिला-हजारीबाग से प्राप्त आवेदन के आधार पर इनका बुलेट मोटरसाईकिल चोरी होने के संबंध में सदर थाना कांड संख्या-467/24, दिनांक-23/12/24, धारा-303 (2) भारतीय न्याय संहिता-2023 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में कल दिनांक-05/01/25 को गश्ती दल को सूचना मिली की शहर कुख्यात मोटरसाइकिल चोर मो० कैफ, कशाई मुहल्ला, सुभाष मार्ग, हजारीबाग अपने साथियों के साथ चोरी का एक बुलेट मोटरसाईकिल वेल्स ग्राउण्ड के पीछे रुककर बेचने के फिराक में है। प्राप्त सूचना के आलोक में शीघ्र कार्रवाई करते हुए वेल्स ग्राऊण्ड के पीछे से उक्त कांड में चोरी गए बुलेट मोटरसाईकिल के साथ मो० कैफ, कशाई मुहल्ला, सुभाष मार्ग, हजारीबाग इनके साथ चोरी एवं खरीद बिक्री में सहयोग करने वाले पाँच सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। इनलोगो के निशानदेही पर आज दिनांक-06/01/25 को संत कोलंबस कॉलेज मैदान के पीछे झाड़ी से एक पैशन प्रो मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया है। ये लोग हजारीबाग शहरी क्षेत्र से कई मोटरसाईकिल चोरी किये तथा कबाड़ी एवं अन्य लोगों को बेच दिये है। पकड़ाये गये अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार व्यक्तियों में मोहम्मद कैफ, शशिकांत पांडे, सुरेश प्रसाद, गुलाब कुमार, अमर प्रताप सिंह,धीरज कुमार गुप्ता शामिल थे।
साथ ही चोरी के दो (02) मोटरसाईकिल Reg No-JH02AX 7145 एवं Reg No-JH02AS 8979. बरामद किया गया।
छापामारी दल में पु०नि०-सह-थाना प्रभारी सुभाष सिंह, सदर थाना, हजारीबाग।, पु०अ०नि०विपिन कुमार वर्मा(अनुसंधानकर्ता), पु०अ०नि० रमेश चन्द्र हजाम, पु०अ०नि० राहुल कुमार, पु०अ०नि० नन्द किशोर दास।,आरक्षी 440 मनीष कुमार चंदेल एवं सदर थाना सशस्त्र बल आदि मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...