Home Crime बोकारो में फल विक्रेता को गोली मारने वाला कोडरमा में धराया, भाग रहा था बिहार
CrimeJharkhand

बोकारो में फल विक्रेता को गोली मारने वाला कोडरमा में धराया, भाग रहा था बिहार

Share
Share

बोकारो : में फल विक्रेता को गोली मारने वाला कोडरमा से गिरफ्तार हो गया है । सेक्टर-चार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट में रविवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक फल विक्रेता को गोली मार दी थी । घायल फल विक्रेता विजय कुमार साव को चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। फायरिंग की इस घटना में एक अपराधी को भी गोली लगी थी

फल विक्रेता विजय कुमार साव की पत्नी ने कहा कि उनके पति लक्ष्मी मार्केट में रोजाना फल दुकान लगाते है। रविवार दोपहर में अचानक दुकान में आये दो अपराधियों ने उन्हे गोली मार दी। गोलीबारी की इस धटना पर स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि हाथ में पिस्टल लेकर अपराधी किसी और के बारे में जानकारी लेने आये थे। अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गयी और फल दुकानदार घायल हो गया। फल दुकानदार के साथ-साथ अपराधी का एक अन्य साथी भी घायल हो गया। दोनों अपराधी इसके पहले कभी लक्ष्मी बाजारों में घूमते नजर नहीं आयें हैं. दोनों अपराधी किसी अन्य व्यक्ति की तलाश में लक्ष्मी मार्केट में घूम रहे थे।

कोडरमा पुलिस को किया गया था अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही बोकारो पुलिस ने कोडरमा पुलिस को अलर्ट किया। तत्परता दिखाते हुए कोडरमा पुलिस ने एनएच-20 पर स्थित गुमो चौक से सभी आरोपियों को धर दबोचा और उन्हें हिरासत में लेकर तिलैया थाना ले आई। इसके बाद मामले की जांच के लिए कोडरमा एसपी, एसडीपीओ और डीएसपी तिलैया थाना पहुंचे।

प्रेमी युगल की तलाश में पहुंचे थे बोकारो

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी आरोपी बिहार पुलिस से संबंध रखते हैं और किसी प्रेमी युगल की तलाश में बोकारो आए थे। बताया जा रहा है कि घायल फल विक्रेता विवेक साव ने अपने मोबाइल से बिहार से भागे प्रेमी युगल को किसी परिचित से बात करवाई थी। इसी कड़ी में बिहार पुलिस बोकारो पहुंची थी।

पूछताछ के दौरान झड़प हुई और गलती से गोली चल गई, जिसमें फल विक्रेता विवेक साव और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद बिहार पुलिस के जवान घायल फल विक्रेता को अस्पताल में भर्ती कराकर मौके से फरार हो गए।

फिलहाल कोडरमा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मीडिया से कुछ भी कहने से बच रही है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू तालाटांड में संविधान दिवस समारोह का आयोजन, मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों पर हुई चर्चा

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के अंतर्गत तालाटांड पंचायत...

BokaroJharkhand

ईएसएल स्टील ने मधुनिया में लगाया मेगा स्वास्थ्य शिविर, 236 ग्रामीणों को मिला लाभ

अरविंद कुमार बोकारो, बोकारो। ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीएसआर विभाग की ओर...