झारखंडब्रेकिंग

2 युवक को गोली मारकर भाग रहे थे, पटना पुलिस को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : पटना के गर्दनीबाग थाने की पुलिस को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पुलिस कर्मी में एक दरोगा, एक महिला पुलिसकर्मी और एक ट्रेनी जवान है। बताया जा रहा है कि गर्दनीबाग पुलिस एक अगवा लड़की की तलाश में प्राइवेट गाड़ी से झारखंड के बोकारो गई थी। पुलिस को पता चला था कि लड़की बोकारो के सेक्टर 4 में लक्ष्मी मार्केट के पास है। पटना पुलिस वहां पहुंची और फल बेचने वाले विवेक कुमार को लड़की की फोटो दिखाकर पूछताछ करने लगी। उसने पहचानने से इनकार किया तो टीम आक्रोशित हो गई और गोली मारने की बात कही, इस दौरान गोली चल गई। जो विवेक के कंधे में लगी, उसके बाद यही गोली छिटककर साथ गए लड़की के भाई को लग गई।

फायरिंग के बाद वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए, जिसके बाद पटना पुलिस वहां से भाग निकली। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने बिहार पुलिस की टीम समेत 7 लोगों को कोडरमा से गिरफ्तार कर लिया। झारखंड पुलिस ने बिहार की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों की चेंकिंग की। इसी दौरान कोडरमा में 2 अर्टिगा गाड़ी पर संदेह हुआ। गाड़ी रोककर पूछताछ की गई तो गोलीबारी की घटना की जानकारी झारखंड पुलिस को मिली। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


जानकारी के मुताबिक, लड़की का भाई पटना पुलिस के साथ ही बोकारो गया था। फिलहाल घायल फल विक्रेता विवेक साव को बोकारो के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वह बोकारो के लक्ष्मी मार्केट में फल बेचता है। बिहार पुलिस बोकारो निजी गाड़ी से गई थी। अब गर्दनीबाग थाने की पुलिस पर दो केस दर्ज किए गए हैं। कोडरमा की चास पुलिस ने विवेक का बयान दर्ज कर लिया है। वहीं, गर्दनीबाग पुलिस का दावा है कि IG से अनुमति मिलने के बाद पुलिस बोकारो गई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...

BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

ममेरे भाई-बहन के प्रेम संबंध का दुखद अंत: हत्या के बाद युवक ने दी जान

Khabar365newsपलामू जिले में आपसी प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने अपनी बहन...