BreakingJharkhandPolticalRanchiSocial

भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने की राजद की सदस्यता ग्रहण

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो के नेतृत्व में रविवार को पार्टी कार्यालय हरमू रोड में भाजपा और आजसू के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। समाजसेवी संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने लालू राबड़ी और तेजस्वी यादव पर आस्था व्यक्त करते हुए और राजद की नीतियों और सिद्धांतों को समाज के निचले तबके तक पहुंचाने के संकल्प के साथ राजद की सदस्यता ली। जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो ने दल में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत पार्टी का पट्टा पहना कर तथा सदस्यता रसीद काट कर किया।
राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता सदस्य ग्रहण करने वालों में संतोष कुमार यादव के अलावा मुख्य रूप से मिथुन चौधरी, अमीर राय, वीरेंद्र ठाकुर, तरुण प्रकाश, बैजनाथ मुंडा, हिमांशु कुमार, दीपक कुमार, रवि कुमार यादव, कामेश्वर सिंह, राम इकबाल चौधरी, रवि कुमार बावरी, शुभम करमाली, मुकेश मंडल, शशांक कुमार, अमित लोहार, रोमित लोहार, चंदू टोप्पो, शुभम कुमार के नाम शामिल हैं।
सदस्यता ग्रहण समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो ने की। संचालन महासचिव मुख्तार अंसारी ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से मनोज कुमार अग्रवाल, कांके प्रखंड अध्यक्ष सुरज कुमार, पालेंदु कुमार पाल, सलिल अंसारी, रामभजन सिंह सहित राजद के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव कमलेश कुमार ने किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में विवान बजाज शोरूम का शुभारंभ, विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्थित खैरा मांझी चौक में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा ‘प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर’ का शुभारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु महिला सशक्तिकरण को नई दिशा स्वर्णरेखा...

jamshedpurJharkhand

एक बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने के लिए आगे आई महिला उत्थान समिति और मीडिया प्रतिनिधि

Khabar365newsएक पीड़ित बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने की मांग को लेकर महिला...

BreakingdumkaJharkhand

दुमका में फर्जी पुलिस बनकर वसूली, दो युवक गिरफ्तार

Khabar365newsदुमका : दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव में शनिवार...