Jharkhand

भाजपा नेताओं ने अटल सेवा केंद्र में प्रेसवार्ता को किया संबोधित

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग लोकसभा के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री व सांसद को दिया आभार

हज़ारीबाग स्थित भाजपा कार्यालय अटल सेवा केंद्र में भाजपा हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष अशोक यादव समेत अन्य भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान व हज़ारीबाग लोकसभा के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा जी का आभार व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती व झारखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जी का राज्य में आगमन हुआ था। मोदी जी ने झारखण्ड के खूंटी से 15 नवंबर को पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत मोदी सरकार आदिवासी समूहों और आदमी जनजातियों उत्थान करेगी। इनमें से ज्यादातर जनजातियां जंगल में रहती हैं। इस महाअभियान पर 24,000 करोड़ खर्च किये जायेंगे। इसके लिए सरकार ने लाखों की आबादी वाले 75 आदिवासी समुदायों और जनजातियों की पहचान की है, जो देश के 22 हज़ार से अधिक गाँव में रहती हैं। मोदी जी ने ही भगवान् बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मानाने की घोषणा की थी। यह हम सभी झारखण्ड वासियों के लिए गौरव की बात है।

भाजपा नेताओं ने बताया कि हज़ारीबाग लोकसभा में आदिवासियों को मोदी सरकार अनेक लाभ पहुंचा रही है। सांसद जयंत सिन्हा के प्रयास इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ₹8 करोड़ की लागत से सेण्टर फॉर ट्राइबल स्टडीज का निर्माण हो रहा है। इस केंद्र में आदिवासी कलाओं और संस्कृतियों पर शोध किया जायेगा।

जयंत सिन्हा ने ने मोदी जी के नेतृत्व में हजारीबाग लोकसभा वासियों के लिए अनेक विकासशील परियोजनाएं धरातल पर उतारी हैं। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का परिदृश्य बदला है। लगभग ₹1,500 करोड़ की यह परियोजना है। भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र से किसान प्रशिक्षण लेकर अपनी आय को बढ़ावा दे रहे हैं। ₹200 करोड़ से इसका निर्माण हो रहा है।

हजारीबाग व रामगढ़ के लाखों बच्चों को रोजाना पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए अक्षयपात्रा रसोईघर का निर्माण करवाया जा रहा है। मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा देने के लिए सदर अस्पताल, बरही अनुमंडलीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करवाए हैं।

जयंत सिन्हा क्षेत्र में रेल सेवाओं को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में उनके प्रयासों से वंदे भारत और इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। झारखंड को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के लिए पतरातू में ₹20 हजार करोड़ से सुपर थर्मल पावर प्लांट बनाया जा रहा है। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिला है।

इन सभी परियोजनाओं का लाभ हमारे आदिवासियों समेत क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और सांसद जयंत सिन्हा जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष महेश तिग्गा, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष महेंद्र बिहारी, अनुसूचित जनजाति के जिला महामंत्री रमेश हेंब्रम, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद,सांसद प्रतिनिधि ज्योति कुमार गुड्डू,हिमांशु कुमार एवं सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित हुए ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...