झारखंडब्रेकिंग

देवघर में शिव बारात को लेकर सियासत तेज, आयोजन के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे जाएंगे कोर्ट

Share
Share
Khabar365news

देवघर: देवघर में शिव बारात को लेकर गर्म है.  सांसद निशिकांत दुबे (Nishi kant Dubey) ने सरकार पर देवघर वासियों से शिव बारात निकालने का अधिकार छीनने की बात कह रहे हैं. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि इस बार देवघर के कुछ लोगों ने शिव बारात को मुख्यमंत्री के हाथों बेच दिया है. उन्होंने बिना नाम लिए आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में बैठे लोगों को लखाड़ी और देवोत्तर प्रवृत्ति के जमीन बेचने के लिए इस तरह का प्रयास किया गया है. सांसद निशिकांत दुबे (Nishi kant Dubey) ने आरोप लगाते हुए कहा कि देवघर के कुछ लोग महंगे जमीन को बेचकर अपना फायदा कमाने के लिए यह शिव बारात मुख्यमंत्री के हाथों में बेचने का काम किया है.

जाएंगे कोर्ट निशिकांत 

वहीं, निशिकांत दुबे (Nishi kant Dubey)ने ये भी कहा कि शिव बारात के आयोजन के बाद वह कोर्ट और सीएजी में जाएंगे. जहां वह मांग करेंगे कि इन सभी खर्चों की जांच हो. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब शिव बारात पर्यटन विभाग आयोजन कर रही है, तो सारे काम टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से होनी चाहिए. लेकिन वर्तमान में काम शुरू हो गए हैं और अभी तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. इसका साफ मतलब है कि बैक डोर से लोगों को काम दिया जा रहा है और निजी स्तर पर आर्थिक लाभ कमाए जा रहे हैं.

पर्यटन विभाग निकाल रहा शिव बारात

गौरतलब है कि इस वर्ष देवघर में निकलने वाले शिव बारात राज्य सरकार के पर्यटन विभाग निकाल रही है. जिसको लेकर स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे ने आपत्ति जताई है और यह मांग की है कि यदि सरकार के द्वारा बारात निकाली जा रही है तो  सरकारी पैसे का बंदरबांट ना किया जाए.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...