झारखंडब्रेकिंग

भाजपा की राजनीति केवल भ्रम फैलाने और अवरोध पैदा करने तक सीमित : झामुमो

Share
Share
Khabar365news

झारखंड: भारतीय जनता पार्टी की ओर से हेमंत सरकार पर लगाए गए आरोपों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कड़ा पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा जनादेश का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि जनता ने उन्हें विपक्ष में बैठने के लिए चुना है, न कि निराधार आरोप लगाने के लिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति केवल भ्रम फैलाने और अवरोध पैदा करने तक सीमित हो गई है।

मंइयां सम्मान’ योजना को लेकर भाजपा की प्रतिक्रिया पर झामुमो ने कहा कि भाजपा केवल राजनीति करने के लिए गरीब बहनों-बेटियों के सम्मान का मुद्दा उठा रही है। झामुमो प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा, “अगर भाजपा को बहनों-बेटियों की इतनी ही चिंता है, तो उनके कार्यकाल में ऐसी कोई योजना क्यों नहीं बनी? हेमंत सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के जरिए 58-60 लाख बहनों-बेटियों को आर्थिक संबल देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दिया है। उन्होंने कहा, “भाजपा नेताओं को यह समझ लेना चाहिए कि हेमंत सरकार ने बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का क्रियान्वयन किया है।

इसके साथ ही सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह इस योजना के दुरुपयोग को रोके, ताकि पात्र लाभुकों को उसका हक जरूर मिल सके। भाजपा केवल झूठ फैलाकर बहनों-बेटियों के बीच भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रही है।”प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि अगर भाजपा को राज्य की जनता की इतनी ही चिंता है तो उन्हें यह बताना चाहिए कि उनके कार्यकाल में क्यों नहीं हुए आदिवासी और दलितों के हितों की रक्षा के ठोस उपाय? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का उद्देश्य विकास कार्यों में बाधा डालना है। हेमंत सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। यह भाजपा को पच नहीं रहा है और इसलिए वे मनगढ़ंत आरोप लगाकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भाजपा के प्रोपेगैंडा से विचलित होने वाली नहीं है। जनता ने इंडिया गठबंधन को विकास के लिए चुना है और हम अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाते रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...