रांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी 19 अप्रैल को वेस्टर्न मॉल, डंगराटोली चौक, लालपुर में किया जाएगा. इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अस्पताल के निदेशकों एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मीडिया को उद्घाटन समारोह की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह अत्याधुनिक अस्पताल मातृत्व, शिशु एवं महिला स्वास्थ्य सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा, जिससे रांची एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और सदर अस्पताल के डीएमएस, डॉ. बिमलेश कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. रुही श्रीवास्तव ने कहा, “हमारा प्रयास है कि हर मां और शिशु को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण देखभाल स्थानीय स्तर पर ही मिले.” वहीं डॉ. राज नारायण साहू ने कहा कि आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के साथ हम विश्वसनीय और बेहतर उपचार सुनिश्चित करेंगे. डॉ. सुबोध कुमार सिंह ने कहा, “यह केंद्र मरीजों को समग्र और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.” नीलम साहू ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर परिवार को यहाँ एक सुरक्षित और भरोसेमंद स्वास्थ्य अनुभव मिले.” अस्पताल में मातृत्व देखभाल, बाल रोग, स्त्री रोग, बांझपन एवं गर्भाधान सेवाएं, नवजात एवं NICU देखभाल सहित विभिन्न आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. अस्पताल प्रबंधन ने सभी गणमान्य अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं नागरिकों को उद्घाटन समारोह में सादर आमंत्रित किया है.
Leave a comment