BreakingJharkhand

Breaking news-रामगढ़ बोकारो मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना,4 की मौत,आधा दर्जन घायल

Share
Share
Khabar365news

ट्रक ने टेंपो को लिया चपेट में,3 स्कूली छात्र के साथ टेंपो ड्राइवर की मौत
लगभग आधा दर्जन स्कूली बच्चे दुर्घटना में घायल
रामगढ़-बोकारो मार्ग मठवाटांड़ में जाम

रामगढ़ बोकारो मार्ग पर गोला थाना क्षेत्र के मठवाटांड़ में एक भीषण सड़क दुर्घटना बुधवार की सुबह-सुबह घटी हैl एक एलपी ट्रक ने स्कूल बच्चों से भरे टेंपो को अपने चपेट में ले लिया हैl जिससे की स्कूल के 3 बच्चे सहित टेंपो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई हैl दुर्घटना के बाद रामगढ़ बोकारो मार्ग घटनास्थल पर जाम की स्थिति में हैl गोला पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैl
जानकारी के अनुसार रामगढ़ गोला मार्ग पर सुबह 8:00 बजे के लगभग सड़क दुर्घटना घटी हैl जब एक टेंपो में लगभग एक दर्जन बच्चे स्कूल जा रहे थेl बताया जाता है कि सभी बच्चे गुडविल मिशन स्कूल के छात्र थेl दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर हाहाकार मच गया है l मृतकों के नाम की अब तक पहचान नहीं हो पाई हैl वही टेंपो चालक संग्रामपुर का सरफराज बताया जा रहा हैl जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है l प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह में स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को एलपी ट्रक ने अपने चपेट में लियाl जिससे कि टेंपो ट्रक के नीचे दब गयाl किसी प्रकार क्रेन को बुलाकर ट्रक को हटाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकला गयाl ट्रक के नीचे से 3 स्कूली छात्र और टेंपो चालक का शव पाया गयाl वही घटनास्थल पर बताया जा रहा है कि टेंपो में नौ छात्र बैठे हुए थे l जिसमें से 3 छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई हैlघायल छह छात्रों को अस्पताल भेजा गया हैl जबकि एक छात्र की कमी बताई जा रही हैl वही ट्रक ड्राइवर का भी पता नहीं चल पा रहा हैl घटनास्थल पर लोगों का कहना है कि ट्रक के नीचे ड्राइवर और एक बच्चा दबा हो सकता हैl फिलहाल गोला पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शव को उठाने के लिए प्रयासरत है l वहीं स्थानीय लोग इस दुर्घटना का विरोध कर रहे हैंl वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जब राज्य सरकार ने स्कूलो की छुट्टी की घोषणा कर रखी है तो गुडविल मिशन स्कूल कैसे खुला थाl टेंपो में बच्चों को भरकर क्यों स्कूल ले जाया जा रहा थाl लोगों का कहना है कि सरकारी आदेश का उल्लंघन कर निजी स्कूल चला रहे हैंl

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhRanchi

अंबा प्रसाद ने विष्णुगढ़ घटना को लेकर महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात

Khabar365newsमहामहिम राज्यपाल से अंबा प्रसाद ने की महिला आयोग को क्रियाशील बनाने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू के मजदूरों ने ब्लैक डे काला दिवस मनाया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहस्पतिवार को पीबीयूएन एल पतरातू के...

BreakingJharkhandPatnaझारखंडब्रेकिंग

पटना में बेखौफ अपराधी: अपार्टमेंट में घुसकर व्यवसायी को मारी गोली,

Khabar365newsपटना स्थित शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी नाला कार्बन फैक्ट्री के पास...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में गर्मी का असर तेज, अगले 4 दिनों में तापमान 3°C बढ़ने की संभावना

Khabar365newsअप्रैल महीने की शुरुआत होते ही गर्मी का एहसास तेजी से होने...