BreakingCrimeDHANBADJharkhand

धनबाद में विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय पर चलीं गोलियां

Share
Share
Khabar365news

धनबाद | कोयलांचल की आम जन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की अपराधियों ने धज्जियां उड़ा कर रख दी है। धनबाद के बाघमारा की हिंसक झड़प की धमक अभी थमी भी नहीं थी कि झरिया विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय के बाहर गोली कांड की घटना हो गयी जिसने इस आग को और भड़का दिया है। जिस वक्त गोली चली थी, उस समय कार्यालय में विधायक मौजूद नहीं थीं। बताया जा रहा है विधायक के कार्यालय के बार पांच राउंड फायरिंग की गयी है।

गोलीकांड की घटना के बाद विधायक रागिनी सिंह ने अपराधियों द्वारा उन्हें टारगेट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि किसी कारण से उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ जिससे वह कार्यालय में उपस्थित नहीं थी, लेकिन वहां गोली चल गयी। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले भी कार्यालय में तोड़फोड़ की गयी। विधायक ने कहा कि उन्हें लगातार टारगेट करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हारने वाले अब गोली-बंदूक लेकर लड़ाई लड़ने लगे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  







Related Articles
CrimeJharkhandRamgarh

कोर्ट कंप्लेन संख्या – 176/2020 में वारंटी शंकर प्रसाद ऊर्फ राजू महतो गिरफ्तार

Khabar365newsकोर्ट कंप्लेन संख्या – 176/2020 में वारंटी शंकर प्रसाद ऊर्फ राजू महतो,...

DHANBADझारखंडब्रेकिंग

15 हजार घूस लेते कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद : धनबाद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते...

BreakingCrimeJharkhandRamgarh

ऑटो चालक को बच्चा चोर समझ कर भीड़ ने पीटा

Khabar365newsरामगढ़ । आज सुबह रामगढ़ ब्लॉक चौक के पास बच्चा चोर समझ...

JharkhandRanchi

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनिर्मित झारखंड भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsव्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज नई...