Jharkhand

प्रेमिका को लेकर भागने के दौरान गड्ढे में जा घुसी कार,प्रेमी फरार

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर।शहर के कदमा थाना क्षेत्र के प्रतिमा नगर सती रोड पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार रोड किनारे गड्ढे में पलट गई। कार में एक युवक-युवती सवार थे। घटना की जानकारी होने पर कदमा पुलिस पहुंची और कार (जेएच05डीजी-5621) के अंदर फंसी युवती को बाहर निकाला। फिर उसे छानबीन के लिए कदमा थाना ले गई।वहीं कार सवार युवक फरार हो गया। जांच में पुलिस को पता चला- कदमा भाटिया बस्ती स्थित मेघदूत अपार्टमेंट में फ्लैट में मौसी के साथ किराए पर रहने वाला चिरंजीवी मालदा (पश्चिम बंगाल) से एक युवती को भगाकर अपने साथ रखे हुए था। दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। मंगलवार रात करीब 12 बजे चिरंजीवी युवती को घुमाने के लिए कार से भाटिया बस्ती होते हुए मरीन ड्राइव की तरफ जा रहा था।

तभी भाजपा नेता गणेश महाली के घर के आगे प्रतिमा नगर के पास युवती के पिता पहुंच गए। उन्होंने कार रोकने का प्रयास किया। इस बीच कार लेकर भागने के क्रम में कार युवक के हाथ से अनियंत्रित हो गई और एक गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद युवक कार से निकलकर भाग गया। युवती के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद युवती को कार से बाहर निकालने के बाद थाना ले जाया गया। वहां छानबीन के बाद युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम,

Khabar365newsगुमला। विश्व शांति दिवस के अवसर पर गुमला के गांधी पार्क में...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में 18 माह के बच्चे की मौत, इलाज पर सवाल

Khabar365newsचतरा। मयूरहंड थाना क्षेत्र में इलाज के बाद 18 माह के बच्चे...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

JSSC-JPSC धांधली पर बिफरे बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग तेज

Khabar365newsगिरिडीह। JSSC-CGL और JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नेता...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में बवाल, तीन घायल

Khabar365newsजमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के...