JharkhandVaranasiदेश - विदेश

PM Modi आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का करेंगे दौरा

Share
Share
Khabar365news

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज काशी आएंगे। अपने संसदीय क्षेत्र में लगभग पांच घंटे प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रोटोकाल के तहत पीएम सुबह लगभग दस बजे लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा पर विमान से उतरेंगे। हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन आएंगे। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की अगवानी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तो पुलिस लाइन हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। पीएम पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर आएंगे।

19 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यहां आयोजित तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय टीबी कांफ्रेंस का शुभारंभ करेंगे। एक घंटे तक इस कार्यक्रम में रहने के बाद प्रधानमंत्री मोदी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। वहां जनसभा से पूर्व खेलो बनारस के विजेता चुनिंदा खिलाड़ियों व एक दर्जन लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद रिमोट दबाकर काशी को 1780 करोड़ की सौगात देंगे। 187.17 करोड़ की लागत से पूर्ण चुकी करखियांव पैक हाउस, सारनाथ सीएचसी समेत 19 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1592.49 करोड़ की लागत से देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे सर्विस समेत नौ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

जनसभा स्थल पर लगभग डेढ़ घंटे रहने के बाद पीएम सर्किट हाउस आएंगे। यहां आधे घंटे के प्रवास में इस परिसर में बने छह कमरे के सूईट के नए ब्लाक का उद्घाटन करेंगे। अपने संसदीय क्षेत्र में प्रस्तावित कई परियोजनाओं का प्रजेंटेशन देखने व अफसरों से चर्चा के बाद पुलिस लाइन जाएंगे। हेलीकाप्टर से लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा पहुंचेंगे और दोपहर तीन बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम,

Khabar365newsगुमला। विश्व शांति दिवस के अवसर पर गुमला के गांधी पार्क में...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में 18 माह के बच्चे की मौत, इलाज पर सवाल

Khabar365newsचतरा। मयूरहंड थाना क्षेत्र में इलाज के बाद 18 माह के बच्चे...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

JSSC-JPSC धांधली पर बिफरे बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग तेज

Khabar365newsगिरिडीह। JSSC-CGL और JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नेता...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में बवाल, तीन घायल

Khabar365newsजमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के...