Bihar

गांधी जयंती के अवसर पर बिहार में हुई जाति आधारित सर्वे रिपोर्ट की गयी जारी

Share
Share
Khabar365news

बिहार में अत्यंत पिछड़ा 36.01%, पिछड़ा 27.13% व सामान्य वर्ग 15.52%

पटना। बिहार में हुई जाति आधारित सर्वे रिपोर्ट आज जारी कर दी गई। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने गांधी जयंती के मौके पर जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट जारी की है। बिहार में हुए सर्वे के अनुसार पूरे बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। इसमें बिहार के बाहर रहने वालों की संख्या 53 लाख 72 हजार 22 है। बिहार राज्य में रहने वालों की कुल जनसंख्या 12 करोड़ 53 लाख 53 हजार 288 है। बिहार में हुई जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछड़ा वर्ग 27.13% है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% है। मुख्य सचिव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार में जातीय गणना सर्वे 2022 की पुस्तिका का विमोचन किया।

बिहार में 82% हिन्दू और 17.7% मुसलमान है
इसमें राज्य में कुर्मी जाति की संख्या 2.37 प्रतिशत है। वहीं, अनुसूचित जाति की संख्या का प्रतिशत 19.65, कुशवाहा जाति की संख्या 4.21 प्रतिशत, राजपूतों की संख्या 3.41 प्रतिशत, ओबीसी की संख्या 36.01 प्रतिशत और पिछड़ा वर्ग की संख्या 27.12 प्रतिशत है। बिहार में 82% हिन्दू, 17.7% मुसलमान, .05% ईसाई, .08% बौद्ध धर्म, 0016% कोई धर्म नहीं है।

पिछड़ा वर्ग की संख्या 3.54 करोड़ से अधिक
बिहार की कुल आबादी 13,07, 25, 310 है। जिसमें पिछड़ा वर्ग 3,54,63,935, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 4,70,80,514, अनुसूचित जाति 2,56,89,820, अनुसूचित जनजाति 21,99,361, अनारक्षित 2,02,91,679 हैं।

सबसे बड़ी आबादी यादव की 14.26% है
बिहार में जातीय सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार ब्राह्मण 3.65 फीसदी, राजपूत 3.45 फीसदी, कायस्थ 0.60 %, कुर्मी 2.87 %, कुशवाहा 4.27 %, तेली 2.81 %, •ाूमिहार 2.89 %, धानुक 2.13 %, सुनार 0.68 %, कुम्हार 1.04 %, बढ़ई 1.45 %, यादव 14.26% और नाई 1.59 % और मुसहर 3.08% है। बताते चलें कि जातीय सर्वे का पहला चरण सात जनवरी से शुरू हुआ था। इस चरण में मकानों की सूचीकरण व मकानों को गिना गया। यह चरण 21 जनवरी 2023 को पूरा हुआ था।

बिहार की कितनी है आबादी
सर्वे के अनुसार पूरे बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 पाई गई है। इसमें बिहार के बाहर में रहने वालों की संख्या 53 लाख 72 हजार 22 है। बिहार राज्य में रहने वालों की कुल जनसंख्या 12 करोड़ 53 लाख 53 हजार 288 है। बिहार में हुई जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछड़ा वर्ग 27.13% है. अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% है।

1000 पुरुषों पर 953 महिलाएं पाई गई
जाति आधारित सर्वे के अनुसार पुरुषों की कुल संख्या छह करोड़ 41 लाख 31 हजार 990 है। जबकि बिहार में महिलाओं की संख्या 6 करोड़ 11 लाख 38 हजार 460 है। अन्य की संख्या 32 हजार 836 पाई गई है। गणना के अनुसार 1000 पुरुषों पर 953 महिलाएं पाई गई हैं।

सीएम ने जनता और टीम को दी बधाई
वहीं जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी होने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसको लेकर एक पोस्ट •ाी किया है। नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा है कि आज गांधी जयंती के शु•ा अवसर पर बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना के आंकड़े प्रकाशित कर दिए गए हैं। जाति आधारित गणना के कार्य में लगी हुई पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

आरा में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक में जोरदार भिडंत,

Khabar365newsबिहार के आरा के पीरो अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

हॉस्टल में पंखे से झूलते मिला LLB छात्रा की शव,

Khabar365newsबिहार के रोहतास जिले से LLB के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा गुरुवार...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार एसटीएफ की गिरिडीह में बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

Khabar365newsबिहार एसटीएफ ने नक्सली गतिविधियों से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...