Uncategorized

*उरीमारी आशिर्वाद कंपनी में हथियार से लैस अपराधियों द्वारा काम बंद कराने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में खंगाला जा रहा सीसीटीवी फुटेज*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बरका सयाल उरीमारी में एक बार फिर हथियार से लैस अपराधियों ने दिया दस्तक और उरीमारी परियोजना में कार्यरत आशीर्वाद कंपनी एंड ट्रांसपोटिंग कम्पनी के कार्यस्थल पर हथियार से लैस नकाबपोश अपरिधियों ने कल सुशील श्रीवास्तव गिरोह का नाम लेकर कम्पनी के कर्मचारियों को काम बंद करने की धमकी देकर काम बंद कराया गया।इस बीच अपराधियों ने कहा जबतक कंपनी के बॉस से बात नहीं हो जाती है काम नहीं करने की बात कही। पूरे मामले पर उरीमारी थाना प्रभारी रामकुमार राम द्वारा अपराधियों की धर-पकड़ हेतु जांच पड़ताल जारी है और पुलिस द्वारा आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा ताकि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी हो सकें। मौके पर पहुंचे अपराधी धमकी देने के बाद भुरकुंडा की ओर भाग निकले। बताया जाता है कि अपराधी एक मोटरसाकल पर दो की संख्या में आए थे। चालक हेलमेट पहने हुए था, जबकि दूसरा अपराधी चेहरे पर नकाब लगाया था।
वहीं अपराधियों की दस्तक एक्टिविटी से सूत्रों में यह भी चर्चा है कि अपराधी नया है और इस इलाके से अंजान थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...