हजारीबाग

शराब तस्करों पर चौपारण पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी पंकज कुमार की मुस्तैदी से 41 पेटी अवैध शराब बरामद

Share
Share
Khabar365news


चौपारण। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चौपारण पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे अभियान में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार की सक्रियता और नेतृत्व की जमकर सराहना हो रही है।
पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर केन्दुआ मोड़ की ओर से एक सफेद रंग की XUV 500 गाड़ी में अवैध शराब लादकर कठम्ब की ओर ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने ग्राम पड़रिया पुल के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को देखकर XUV 500 वाहन का चालक अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली तो उसकी डिक्की और बीच वाली सीट के नीचे छिपाकर रखी गई Officers Choice Whisky की 41 पेटियां बरामद हुईं। बरामद शराब में कुल 1968 बोतलें, प्रत्येक 180 एमएल की, शामिल हैं। पुलिस ने अवैध शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है।
चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार की कार्यशैली इन दिनों अपराध और अवैध शराब के कारोबारियों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। लगातार की जा रही कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि चौपारण थाना पुलिस अवैध शराब के धंधे पर पूरी तरह शिकंजा कसने के लिए लगातार सक्रिय है। थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की तत्परता और सूचना पर त्वरित कार्रवाई ने शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की ऐसी लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगेगा। चौपारण पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी...

हजारीबाग

ईवी चार्जिंग स्टेशन के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsबड़ा बाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी के नेटवर्क पर शिकंजा,...

हजारीबाग

कोढ़ा गैंग पर शिकंजा, 65 कांडों का उद्भेदन—कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक को प्रशस्ति पत्र

Khabar365newsसंगठित अपराध के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, 58 गुम मोबाइल...