रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति, धुर्वा, रांची के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 27 जून को जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में आयोजित रथ यात्रा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जहाँ ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने मुख्यमंत्री को रथ यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी और बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सेवक अमरदीप कौशल और हरिदास चौधरी भी उपस्थित थे। दोनों ने भी मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे रथ यात्रा के शुभारंभ अवसर पर स्वयं उपस्थित रहकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएँ।
Leave a comment