Jharkhand

अबुआ आवास योजना की स्वीकृति में गडंबड़ी को ले मुखिया ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Share
Share
Khabar365news


कटकमसांडी (हजारीबाग) अबुआ आवास योजना की स्वीकृति में गड़बड़ी को लेकर पेलावल दक्षिणी पंचायत के मुखिया नूरजहां ने कटकमसांडी बीडीओ के खिलाफ मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार को पत्र लिखकर शिकायत की है। पत्र मे कहा गया है कि पेलावल दक्षिणी पंचायत मुस्लिम बहुल पंचायत में अबुआ आवास योजना का लक्ष्य मात्र 33 प्राप्त हुआ है, जिसमे अनुसूचित जाति के 10, अनुसूचित जनजाति के एक, अल्पसंख्यक का छह, ओबीसी का 15 व सामान्य जाति के एक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जबकि सरकार आपके द्वार शिविर में अल्पसंख्यक के 491, ओबीसी का 51, अनुसूचित जाति का 19 व अनुसूचित जनजाति का दो आवेदन स्वीकृत किया गया। पत्र मे कहा गया कि बीडीओ द्वारा वर्ष 2011 मे किए गए जनगणना के आलोक में पंचायत के आधार पर सरकार के नियमों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से लक्ष्य निर्धारण किया गया, जो सरासर अनुचित है। पत्र में राज्य सरकार से स्वीकृत गड़बड़ी को सुधार हेतु अविलंब आवश्यक निर्देश देने की मांग की गई है। पत्र में मुखिया नूरजहां ने कहा कि इस अनदेखी से लोगों की नाराजगी के मद्देनजर मजबूरन हमें मुखिया पद से त्याग पत्र देना पड़ सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...