Hazaribagh

नगर निगम द्वारा सराहनीय पहल

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग नगर निगम ने मंगलवार को शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत ओकनी, कुम्हारटोली, सिरका और खान रोड क्षेत्रों के बड़े और छोटे नालों की सफाई की गई। सफाई कार्य के साथ-साथ संक्रमण को रोकने हेतु ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया जिससे कि लोगों को स्वस्थ रहने में सहयोग मिले नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने बताया कि यह अभियान स्वच्छ हजारीबाग, सुंदर हजारीबाग की भावना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बारिश के मौसम में जलभराव और बीमारियों की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि ऐसी सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए, जिससे शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखा जा सके। नगर निगम ने आने वाले दिनों में अन्य वार्डों में भी इसी प्रकार का अभियान चलाने की योजना बना रखी है पर लोगों को नगर निगम का भी साथ देना चाहिए जो नालों और गलियों को स्वच्छ बनाने में पूरा योगदान दें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंड

केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या

Khabar365newsहजारीबाग: केदारनाथ यात्रा पर निकले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर...

HazaribaghJharkhand

कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग। कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत...

HazaribaghJharkhand

माय भारत (मेरा युवा भारत) ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, किया वृक्षारोपण

Khabar365newsविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माय भारत (मेरा युवा भारत) एवं...

HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...