Hazaribagh

रामनवमी पर अनुशासनात्मक पूर्वक डीजे बजाने की अनुमति की मांग, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन से की अपील

Share
Share
Khabar365news

धार्मिक उत्सवों में जनभावनाओं का सम्मान किया जाए – मुन्ना सिंह

हजारीबाग –

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने की अनुमति देने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जिला प्रशासन से शनिवार देर शाम एक वीडियो संदेश जारी कर अपील की है कि इस धार्मिक पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने के लिए प्रशासन एक सकारात्मक निर्णय ले। मुन्ना सिंह जी ने कहा कि रामनवमी हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। इसे भव्य रूप से मनाने के लिए अनुशासनात्मक पूर्वक डीजे बजाने की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि भक्तजन पूरे उत्साह के साथ पर्व मना सकें। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि जनभावनाओं को समझते हुए धार्मिक स्वतंत्रता को सम्मान दिया जाए और डीजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाया जाए। उन्होंने जनता से इस मांग का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस मुद्दे को उठाएं और प्रशासन तक अपनी आवाज़ पहुँचाएं। इस बयान के बाद यह मुद्दा सामाजिक और राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस पर जल्द निर्णय लिए जाने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...