BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कांग्रेस : पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

Share
Share
Khabar365news

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज पूरे राज्य के पेट्रोल पम्पों पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसी के तहत राजधानी रॉंची के रातू रोड, कचहरी रोड, हरमू रोड, डोरण्डा, बिरसा चौक, लालपुर सहित अनेक पेट्रोल पम्पों पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। संध्या 05.00 बजे कांग्रेस भवन से घोड़ा गाड़ी के साथ जुलूस की शक्ल में कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए लालपुर पेट्रोल पम्प पहुंचे, जहॉं हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत प्रदेश अध्यक्ष ने किया। 

भाजपा ने बना लिया कमाई का जरिया 

हस्ताक्षर अभियान के दौरान मीडिया को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि लोगों में केन्द्र सरकार के प्रति काफी गुस्सा देखने को मिला।  उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल को जनता की जरूरत नहीं बल्कि कमाई का जरिया बना दिया है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ाये जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ईधन मूल्य वृद्धि के कारण परिवहन लागत बढ़ी है, जिससे खाद्य सामग्री, सब्जी,दाल,दूध और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और देश का मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और युवा सबसे अधिक परेशान है। किसानों की खेती की लागत बढ़ चुकी है। ट्रांसपोर्ट सेक्टर प्रभावित है। 

अभियान केवल विरोध  नहीं, जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि हस्ताक्षर अभियान केवल विरोध कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है। हस्ताक्षर अभियान में आम जन मानस का समर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता अब केन्द्र सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी हैं। यह हस्ताक्षर अभियान आनेवाले दिनों में और व्यापक रूप लेगा तथा केन्द्र सरकार को जनता की आवाज सुनने के लिए मजबूर करेगा। 

ये लोग रहे मौजूद 

आज के इस कार्यक्रम में सर्वश्री प्रदीप तुलस्यान, सुनीत शर्मा, रविन्द्र सिंह, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, अभिलाष साहू, सूर्यकांत शुक्ला, राजेश सिन्हा सन्नी, राजन वर्मा, संजय कुमार, उज्जवल प्रकाश तिवारी, केदार पासवान, टिंकु वर्मा, निरंजन शर्मा, बिनोद सिंह, राजू राम, राजीव प्रकाश चौधरी उर्फ चिंटु, अजय जैन, राखी प्रियदर्शी, राजकिशोर सिंह, सुनील सिंह सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने अलग-अलग पेट्रोल पम्पों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम में डूबने से एक लड़का की मौत।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातुरांची से घूमने आए तीन लड़का और एक...

BreakingChatraJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

Khabar365newsचतरा। चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsगिरिडीह। गिरिडीह में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसरायकेला- खरसावां

प्रसूता की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला सदर अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों...