BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पदभार संभालते ही मंडल डैम का निरीक्षण करने पहुंचे गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा

Share
Share
Khabar365news

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने आज गढ़वा में 35वें DC के रूप में पदभार ग्रहण करते ही काम की गति को तेज कर दिया है। पदभार ग्रहण करने के कुछ ही देर बाद वे मंडल डैम स्थल पहुंचे और कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की वर्तमान प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया गया। DC ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान DC मिश्रा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मंडल डैम जैसी महत्वपूर्ण परियोजना के कार्यों को निर्धारित मानकों, पारदर्शी प्रक्रिया तथा तय समय-सीमा के भीतर पूरा करना प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही स्थल पर आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

सुरक्षा सुदृढ़ कर गति पकड़ेगी परियोजना
संयुक्त निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों द्वारा परियोजना से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पिकेट तैयार कर लिया गया है। इसके मद्देनजर संबंधित विभाग एवं पुलिस प्रशासन को स्थल पर पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा कार्यों को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर कर परियोजना की गति और तेज की जा सकेगी।

कृषि और जल प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव
निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने मंडल डैम परियोजना के सामाजिक एवं विकासात्मक महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके पूर्ण होने से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन तथा कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर विकास गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और लोगों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मंडल डैम परियोजना की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि कार्य निर्धारित मानकों और सुरक्षा प्रावधानों के अनुरूप तय समय में पूरा हो सके। संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परियोजना को तेजी से पूरा कराने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...