JharkhandLok sabha 2024PolticalRanchi

कांग्रेस किसानों का कर्ज करेगी माफ एमएसपी को देगी कानूनी गारंटी : यशस्विनी सहाय

Share
Share
Khabar365news

`

रांची। कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानो का कर्ज माफ किया जाएगा और एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जाएगी। कांग्रेस प्रत्याशी ने शनिवार को अनगड़ा और राहे प्रखंड के कई गांवों में चुनाव प्रचार कर वोट मांगा।
चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए यशस्विनी सहाय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आएगी, तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी दी जाएगी। जिससे कि किसानों को उनके उपज का सही दाम मिल सके। इससे किसानों के आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों के बारे में सोचती है। इसीलिए चुनाव से पूर्व कांग्रेस की ओर से महिलाओं, युवाओं, किसान, श्रमिकों के साथ समाज के अन्य वर्गों के विकास और उत्थान के लिए 25 गारंटी निर्धारित की गई है। कांग्रेस की यह गारंटी मोदी सरकार के नीतियों से परेशान जनता को राहत दिलाने का काम करेगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि कांग्रेस को वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

मतदाताओं को संबोधित करते हुए सुबोध कांत सहाय ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में सिर्फ पूंजीपतियों की सेवा की है। जिस कारण अमीर और अमीर हो गए और गरीबों को जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। देश में चरम पर पहुंच गई महंगाई और बेरोजगारी पर प्रधानमंत्री कभी भी बातें नहीं करते हैं। क्योंकि महंगाई कम होगी तो उनके पूंजीपति मित्रों की कमाई कम हो जाएगी। सुबोध कांत सहाय ने कहा कि देश से महंगाई, बेरोजगारी से मुक्ति और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस को वोट देकर यशस्विनी सहाय को विजय बनाकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें।

कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को जोन्हा, टाटी, सुरसु, सहेदा, हलमाद, गजा, हकेदाग, लोदमु बगीचा, सिंहपुर, छोटी मुरी, बडा मुरी, सिल्ली बाजार, काली मंदिर से बुंडू मोड तक, बंता, हजाम और राहे आदि क्षेत्रों के अलावा शहरी क्षेत्रों में डंगरा टोली, कोकर क्लब, तपोवन गली, खोरहा टोली, महावीर नगर, आर्दश नगर, कोकर चौक, हैदर अली रोड, तिरील बस्ती, सुभाष चौक, देवी मंडप और कोकर बाजार आदि क्षेत्रों में पदयात्रा, जनसंपर्क और चुनावी सभाएं कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मौके पर अध्यक्ष रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश किरण महतो, दीपक लाल, नवनीत सिंह, अभिषेक सिंह,
कुमार कौशल, राजू राम, रोहित सिन्हा, संतोष महतो, योगेंद्र सिंह बेनी, वशिष्ठ पासवान, चंचल चटर्जी, सम्राट चटर्जी, प्रकाश राम और महावीर मिर्धा सहित अन्य शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...