JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया गया

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कटिया बस्ती पीटीपीएस अंबेडकर मैदान में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कटिया बस्ती के मुखिया किशोर कुमार महतो एवं संचालन रणधीर कपूर के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पार्षद श्री राजाराम प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित थे तथा उनके द्वारा कहा गया कि“संविधान सिर्फ शासन की व्यवस्था नहीं बताता, बल्कि देश को एकजुट रखने वाला सर्वश्रेष्ठ दस्तावेज़ है। हमें इसके सिद्धांतों को अपने व्यवहार में उतारना चाहिए।”


आज संविधान दिवस बड़े ही सम्मान और उत्साह के साथ पीटीपीएस अंबेडकर मैदान में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान देश का सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शक है, जो हर नागरिक को अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।

उन्होंने कहा,“संविधान सिर्फ शासन की व्यवस्था नहीं बताता, बल्कि देश को एकजुट रखने वाला सर्वश्रेष्ठ दस्तावेज़ है। हमें इसके सिद्धांतों को अपने व्यवहार में उतारना चाहिए।”
पीटीपीएस अंबेडकर मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में संविधान प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया


अंत में संविधान दिवस पर देश की अखंडता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप मुखिया नंदकिशोर महतो, मनीष कुमार, सूरज कुमार, अनुज कुमार, जितेंद्र कुमार, मुकेश राम, लालू कुमार ,भरत सिंह, सिकंदर सिंह, उत्तम सिंह आदि लोग मौजूद उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

अबुआ आवास में बायोमेट्रिक फर्जीवाड़े का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना में कथित अनियमितता और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मुद्दे पर नीरा यादव का विरोध

Khabar365newsरांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव...