BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साइबर ठगी कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, कार व 5 मोबाइल जब्त

Share
Share
Khabar365news

दिनांक-19.01.2026 को समय 19.30 बजे नाविर दास, पित्ता श्यामलाल दास, प्राम चोराजोर, थाना सरैयाहाट, जिला दुमका वर्तमान ग्राम कोठिया, थाना सरैयाहाट, जिला दुमका थाना पर आये एवं मौखिक रुप से बताये कि मेरा बेटा निरंजन दास, उम्र 19 वर्ष को एक टाटा कार पंच सं0-JH15AE-3306 रोशन शर्मा, पिता मदन शर्मा, ग्राम ककनी वर्तमान ग्राम कोठिया एवं हिरो रजक, पिता बिनोद रजक, ग्राम मटिहानी दोनो थाना सरैयाहाट, जिला दुमका मेरे घर के सामने रोड पर आया और मेरा लड़का निरंजन दास को उक्त कार से उठा कर ले गया। आवश्यक कार्रवाई एवं खोजबीन के क्रम में ग्राम कोठिया पहुँचा तो देखे कि पंच गाड़ी रजि०सं०-JH15AE-3306 रौशन शर्मा के घर के सामने खड़ा हैं।

गाड़ी के पास जाकर गाड़ी को विधिवत सर्च किया गया तो गाड़ी के अंदर दो लड़का को बैठा हुआ पाया गया। उक्त दोनो लड़का को गाड़ी से उतार कर नाम/पता पुछने पर अपन नाम रौशन शर्मा पिता मदन शर्मा ग्राम ककनी वर्तमान ग्राम कोठिया एवं हिरो रजक, पिता बिनोद रजक, ग्राम मटिहानी दोनो थाना सरैयाहाट, जिला दुमका बताया जिसे गाड़ी के साथ पुछताछ हेतु थाना लाया गया। थाना पर उक्त दोनो लड़का से गहन पुछताछ करने पर दोनो लड़का द्वारा बताया गया कि करण कुमार, पिता कामदेव मंडल, ग्राम घघरी, थाना सरैयाहाट, जिला दुमका जो साईबर का काम करता हैं एवं अलग-अलग खाते पर कमीशन देकर पैसा मंगवाता हैं से हमदोनो का सम्पर्क हुआ था तो उसने साईबर पैसा मंगवाने के लिए किसी व्यक्ति का खाता जुगाड़ करने को कहा था उसके बदले में हमदोनो को कमीशन मिलता। खाता का जुगाड़ करने के लिए उक्त दोनो लड़का ने निरंजन दास से संपर्क किया तो निरंजन दास द्वारा बताया गया कि उसका ममेरा भाई टुवन दास जो सी०एस०पी० चलाता है, हमलोग उसके खाते में पैसा डलवाकर आसानी से निकलवा सकते हैं लेकिन इसके लिए मुझे एवं मेरा ममेरा भाई को भी कमीशन देना होगा। रौशन शर्मा द्वारा बताया कि आज करण कुमार मुझसे संपर्क किया था और बोला था कि आज हम साईबर का काम करेगें पैसा डालने के लिए खाता नं का जुगाड़ करके रखना, इस बात का जिक्र रौशन शर्मा ने हिरो रजक से किया और कहा कि निरंजन दास बोला था कि अगर साईबर का पैसा मंगवाना हो तो मुझे बताना। दिनांक-19.01.2025 को आज समय करीब 10.00-11.00 बजे निरंजन दास अपने ममेरा भाई टुवन दास से खाता नं० माँगा तो टुवन दास अपना एक्सिस बैंक,

शाखा जमशेदपुर का खाता सं0-924010003338504 दिया। उसके बाद निरंजन दास उक्त खाता नं० को रौशन शर्मा को दे दिया और रौशन शर्मा उक्त खाता नं० को करण कुमार को दे दिया। उसके बाद समय करीब 16.00 बजे के आस-पास करण कुमार द्वारा बोला गया कि उक्त दिये गये खाता नं० पर साईबर का पैसा 50,000/-रु० भेज दिया। तुमलोग अपना-अपना कमीशन रखकर बाकी पैसा हमें लाकर पहुँचा देना, तब रौशन शर्मा और हिरो रजक पंच गाड़ी रजि०सं०-JH15AE-3306 से निरंजन दास के घर के पास जाकर निरंजन दास को बुलाकर तीनो गाड़ी में बैठकर टुवन दास के घर बरमनीया गये और उक्त पैसा को निकालने के लिए टुवन दास से ए०टी०एम० कार्ड और पिन नं० मांगकर पैसा निकालने के लिए रौशन शर्मा, हिरो रजक एवं निरंजन दास गाड़ी से कोठिया आये और कोठिया के पास ए०टी०एम० से 10,000/- रु० निकाले, शेष पैसा नहीं निकलने लगा तो पुनः तीनो पंच गाड़ी से ही टुवन दास के घर बरमनीया गये और बरमनीया से टुवन दास को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर गाँव के आगे पुल कि ओर ले गये और वहाँ पर टुवन दास का मोबाइल माँगकर स्कैनर के माध्यम से हिरो रजक के माँ सरिता देवी के खाता में 25,000/-रु0 ट्रांन्सफर किये। शेष बचे 15,000/-रु० ट्रांन्सफर नहीं होने लगा तो टुवन दास अपना ए०टी०एम० को निरंजन दास के पास ही छोड़ दिया और बोला कि दुसरे दिन पैसा निकालकर मेरा कमीशन देते हुए ए०टी०एम० लोटा देना। और फिर कभी इस तरह का पैसा भेजना हो तो मेरा खाता पर पैसा भेजकर मेरा कमीशन दे देना। उसके बाद टुवन दास को उसका मोबाइल देते हुए उसके घर के पास उसे उतार कर तीनो पंच गाड़ी से ग्राम बरमनीया से कोठिया की ओर चल दिये एवं ग्राम कोठिया में आकर निरंजन दास को रौशन शर्मा एवं हिरो रजक ने उसके घर से थोड़ा आगे रोड पर उतार दिये। उसके बाद रौशन शर्मा और हिरो रजक पंच गाड़ी से ही अपने घर के पास गये और गाड़ी खड़ा कर करण कुमार को सूचित किये कि कुछ पैसा निकाले हैं आकर ले जाईए। थोड़ी देर बाद करण कुमार इनदोनो के पास आये और उसको ए०टी०एम० द्वारा निकाला हुआ 5,000/-रु० दे दिये। करण कुमार पैसा लेकर चला गया और रौशन शर्मा एवं हिरो रजक ने 5,000/-रु0 को पीने खाने एवं गाड़ी में पेट्रोल डलवाने में खर्ज कर दिये और उसके बाद दोनो रौशन शर्मा के घर के पास आकर गाड़ी में बैठकर बात कर रहे थे। तभी पुलिस पहुँचकर दोनो को पकड़कर थाना ले आये। हिरो रजक एवं रौशन शर्मा से निरंजन दास के बारे में पुछने पर बताये कि कोठिया में उसको उतारने के बाद कहा गया हैं इसकी हमें जानकारी नहीं हैं। इनदोनो द्वारा ये भी बताये कि करण कुमार को पकड़ने पर साईबर संबंधी बहुत सी जानकारी मिल सकती हैं एवं साईबर कार्य करने वाले मोबाइल भी उनके पास मिल सकता हैं। उसके बाद पुलिस टीम ग्राम बरमनिया पहुँचा ग्राम बरमनिया में टुवन दास, पिता अरुण दास, ग्राम बरमनिया, थाना सरैयाहाट, जिला दुमका को घर पर मौजुद पाया जिसे आवश्यक पुछताछ एवं जाँच हेतु थाना लाया गया। टुवन दास से घटना के संबंध में पुछने पर हिरो रजक एवं रौशन शर्मा द्वारा बताये बात के अनुरुप ही बताये। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा निरंजन दास का काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला उसके बाद दिनांक-20.01.2026 को समय करीब 07.30 बजे पुलिस टीम ग्राम घघरी स्थित करण कुमार,

पिता कामदेव मंडल के घर के पास पहुँचा ही था कि गाड़ी से पुलिस को उतरते देख कर करण कुमार के घर को अंदर से एक महिला द्वारा गेट बंद कर लिया गया। पुलिस टीम के द्वारा काफी प्रयास करने के करीब आधा घंटा बाद दरबाजा खोला। उसके बाद तलाशी नियमों का पालन करते हुए उनके घर के अंदर प्रवेश किये एवं करण कुमार का खोजबीन करने लगे तो उसकी माँ के द्वारा बताया गया कि करण कुमार राँची में हैं लेकिन हमलोग के द्वारा करण कुमार का खोजबीन जारी रखा गया और करण के घर से उनका बड़ा पाया चंद्रशेखर मंडल के घर में जाकर खोजबीन करने लगे तो देखे की उसके आँगन में बने बकरी घर का दरबाजा अंदर से बंद हैं। हमलोगों द्वारा दरबाजा खुलवाने का काफी प्रयास करने लगे लेकिन अंदर से दरबाजा नहीं खोल रहा था तो हमलोग को विश्वास हुआ कि करण इसी घर में छुपा होगा। हमलोग के द्वारा बकरी घर की खिड़की के रड़ को कुदाल से खोलना चाहे तो करण कुमार को लगा कि ये लोग खिड़की तोड़कर हमको पकड़ ही लेगा तब करण कुमार मजबूर होकर गेट खोल दिया। जब करण कुमार को हमलोगों द्वारा पकड़कर पुछताछ हेतु धाना ले जाने के लिए घर से बाहर करना चाहे तो करण कुमार की माँ सविता देवी एवं करण कुमार के बड़े पापा चंद्रशेखर मंडल, पिता भरत प्रसाद मंडल हमलोगों को करण कुमार को ले जाने से रोकने लगा और हमलोगों के साथ जोर जबरदस्ती एवं धक्का मुक्की करते हुए करण कुमार के हाथ को छुड़ा दिया। इसी बीच चंद्रशेखर मंडल एवं करण की माँ ने पुलिस पदाधिकारी को धक्का मुक्की कर मारपिट किया गया एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया। उसके बाद करण कुमार को पुछताछ एवं जाँच हेतु थाना लाया गया। करण कुमार को थाना लाने के बाद एवं पुछताछ करने पर करण कुमार ने साईबर अपराध करने की बात स्वीकार किया गया एवं साईबर ठगी किस प्रकार की जाती हैं का विस्तृत जानकारी दिया गया एवं यह भी स्वीकार किया कि दिनांक-19.01.2026 को रौशन शर्मा के द्वारा उपलब्ध कराये गये खाता सं0-924010003338504 में साईबर ठगी का 50,000/-रु० डलवाये और रौशन शर्मा को बोले कि पैसा डाल दिये हैं जाकर निकाल लो और अपना कमीशन रखकर मेरा पैसा दे देना। पुनः जब 1. हिरो रजक,

2. रौशन शर्मा एवं 3. टुवन दास तीनो व्यक्ति से बारी-बारी से गहन पुछताछ करने पर सभी अपना-अपना अपराध स्वीकार किया। इस कांड के अन्य अभियुक्त को अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्तो के पास से 05 मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त पंच गाड़ी को जप्त किया गया। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी कि जा रही हैं।

  1. प्राथ०अभि० रौशन शर्मा, पिता मदन शर्मा, ग्राम ककनी वर्तमान ग्राम कोठिया, थाना सरैयाहाट, जिला दुमका।
  2. प्राथ० अभि० हिरो रजक, पिता बिनोद रजक, ग्राम मटिहानी, थाना सरैयाहाट, जिला दुमका।
  3. प्राथ०अभि० टुवन दास, पिता अरुण दास, ग्राम बरमनिया, थाना सरैयाहाट, जिला दुमका।
  4. करण कुमार, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता कामदेव मंडल सा० घघरी, थाना सरैयाहाट जिला दुमका।
  5. प्राथ० अभि० निरंजन दास, पिता नाविर दास, ग्राम चोराजोर, वर्तमान ग्राम कोठिया, थाना सरैयाहाट, जिला दुमका।
  6. चन्द्रशेखर मंडल, पिता भरत प्रसाद मंडल, ग्राम घघरी, थाना सरैयाहाट, जिला दुमका।

बरामदगी-सह-जप्ती

  1. Redmi 12 कंपनी का एन्ड्राईड मोबाइल
  2. One Pluse कंपनी का एन्ड्राईड मोबाइल
  3. Vivi V29 कंपनी का एन्ड्राईड मोबाइल
  4. Moto G96 कंपनी का एन्ड्राईड मोबाइल
  5. Vivo Y200 कंपनी का एन्ड्राईड
  6. टाटा पंच गाड़ी रजि०नं०–JH15AE-3306
  7. 5,000/-रु0 नगद।

छापामारी दलः-

  1. पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी, सरैयाहाट राजेन्द्र यादव
  2. पु०अ०नि० जय प्रकाश दास
  3. पु०अ०नि० विकेश कुमार मेहरा
  4. पु०अ०नि० नकी ईमाम खाँ
  5. पु०अ०नि० नेलशन निरल मानकी
  6. पु०अ०नि० नरेश कुमार महतो
  7. पु०अ०नि० सावन कुमार साहु
  8. पु०अ०नि० अनिल कुमार सिंह
  9. स०अ०नि० विरेन्द्र कुमार
  10. स०अ०नि० शलैश कुमार मिश्रा
  11. स०अ०नि० जय प्रकाश तिवारी
  12. स०अ०नि० रिशु कुमार ओज
  13. आ0/48 उमाशंकर कुमार
  14. सहायक पुलिस जयंत कुमार मोदी
  15. सहायक पुलिस राहुल गोलदार

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026 का समापन समारोह संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल में 11 मार्च 2026 को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSBC चुनाव : पाकुड़ में शांतिपूर्ण मतदान, 170 अधिवक्ताओं ने किया वोटिंग

Khabar365newsझारखंड स्टेट बार काउंसिल (JSBC) के सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बच्चों से भरी सवारी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी- पलमरुआ मुख्य मार्ग नैयाडीह...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

हॉस्टल में पंखे से झूलते मिला LLB छात्रा की शव,

Khabar365newsबिहार के रोहतास जिले से LLB के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा गुरुवार...