झारखंडब्रेकिंग

डीएवी हेहल के छात्रों ने जेईई एडवांस्ड 2025 में हासिल की ऐतिहासिक सफलता

Share
Share
Khabar365news

हेहल : डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल,राँची के छात्रों ने जेईई एडवांस्ड 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।इस वर्ष लगभग दस विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है,जिनमें से चार विशेष सफल छात्रों की सूची इस प्रकार है-

आयुष कुमार —अखिल भारतीय रैंक (AIR) 7180
अर्नब कुमार बनर्जी — AIR 18172
किशलय दुबे — AIR 20017
अनिकेत पॉल — AIR 30455

विद्यालय परिवार इन छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई देता है।यह सफलता उनके कठिन परिश्रम,आत्मअनुशासन और संकल्प का परिणाम है। साथ ही,यह उपलब्धि डीएवी हेहल के शैक्षणिक वातावरण,अनुभवी शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की भी परिचायक है।

विद्यालय के प्राचार्य बिपिन राय ने इस अवसर पर कहा,”हमारे विद्यार्थियों ने जिस प्रकार आत्मविश्वास और समर्पण के साथ यह मुकाम हासिल किया है, वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। डीएवी हेहल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक मूल्यों के समन्वय हेतु प्रतिबद्ध रहा है।”

विद्यालय प्रबंधन,शिक्षकगण,अभिभावकगण एवं समस्त डीएवी परिवार इन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...