BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज : जर्जर भवन में युवती का शव बरामद, दुष्कर्म व हत्या की आशंका

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय आदिवासी युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार रात थाना क्षेत्र के जेटके गांव स्कूल के पास एक जर्जर भवन से शव बरामद किया है। युवती बरहेट थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली थी। मृतका की मां ने बताया कि 19 अक्टूबर, रविवार को वह बेटी के साथ पेलपहाड़ गांव में गुरु बाबा के यहां गई थी। इसके बाद युवती घर जाने का बहाना बनाकर रिश्तेदार के घर चली गई। जब मृतका की मां घर लौटी तो बेटी वहां नहीं मिली। अगले दिन, सोमवार को गांव और आसपास के गांवों में तलाश करने पर पता चला कि वह खजूरखाल गांव गई है। जब परिजनों ने रिश्तेदार के यहां पता किया तो वह वहां भी नहीं मिली।

परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई है। मृतका की मां ने बताया कि बेटी के शरीर पर मुंह, आंख और पैर में अलग-अलग जगह निशान मिले हैं। साथ ही, घटनास्थल पर कपड़े बिखरे हुए थे। इससे परिजनों का संदेह और गहरा गया है। इस मामले में बरहेट थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हर पहलू पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, साहिबगंज भेजा गया है। हालांकि, उम्र को लेकर एक विरोधाभास सामने आया है। आवेदन में युवती की उम्र 20 वर्ष बताई गई है, जबकि परिजनों से बातचीत के दौरान पता चला कि मृतका के आधार कार्ड में उम्र 17 वर्ष अंकित है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारवां प्रखंड डकाय जंगल के समिप चोरो के द्वारा एक मोटरसाइकिल छिनताई कर फरार

Khabar365newsसारवां से जयप्रकाश यादव की रिपोर्ट देवघर : देवघर सारठ मुख्य मार्ग डकाय जंगल एवं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कुडू पुलिस की कार्रवाई: दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsखबर 365 न्यूज लोहरदगा :- सद्दाम खान कुडू: थाना प्रभारी मनोज कुमार...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

तालाब में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक की डूबने से मौत

Khabar365newsखबर 365 न्यूज :- सद्दाम खान लोहरदगा जिला के पेशरार प्रखंड के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

मनोज पांडे: महागठबंधन है चुनाव लड़ने वालों की ताकत

Khabar365newsरांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ( झामुमो), जो कि भारतीय जनता पार्टी...