BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में भीषण आग का कहर, तीन दुकानें जलकर राख लाखों की संपत्ति स्वाहा

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग के दीपूगढ़ा स्थित एक ही बिल्डिंग में देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें तीन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। यह घटना देर रात करीब 2:00 से 3:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। 

जली हुई दुकानों में एक कपड़े की दुकान, एक रेस्टोरेंट और एक बैंक्वेट हॉल शामिल हैं। रेस्टोरेंट और कपड़े की दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गए, जबकि पास स्थित मेडिकल शॉप तक आग की लपटें पहुंचीं, लेकिन वहां कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि जिस वक्त आग लगी उसे वक्त रेस्टोरेंट के मालिक इस बिल्डिंग के नीचे वाले फ्लोर में सो रहे थे जैसे ही उन्हें धुएं की कारण सांस लेने में दिक्कत हुई वैसे ही वह बाहर निकले तो पता चला दुकान में आग लग गई है. 

हालांकि, सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग को पूरी तरह बुझाने में करीब तीन से चार घंटे का समय लगा।

लोगों ने बताया कि रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था, लेकिन समय रहते उसे बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग को फैलने से भी रोक लिया गया। दुकानदारों के मुताबिक, आग से प्रति दुकान लगभग 25 से 50 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर झामुमो का हल्लाबोल, पावरगंज चौक पर फूंका पुतला।

Khabar365newsज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और धारदार किया...

ActiveJharkhandLohardaga

लोहरदगा कुडू में 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, टाइगर जयराम महतो रहे मुख्य अतिथि

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट ​कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...