हजारीबाग

हटकोना नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज़ — दशकों से जूझ रहे ग्रामीणों की पुकार फिर गूंजी, अब उम्मीद उपायुक्त से

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 3 नवंबर।
कटकमसांडी प्रखंड के हटकोना नदी पर स्थायी पुल निर्माण की मांग एक बार फिर ज़ोर पकड़ने लगी है। दशकों से नदी पार करने की मुश्किलें झेल रहे ग्रामीण अब उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस बार उनकी आवाज़ प्रशासन तक पहुँचेगी।

नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने सोमवार को हजारीबाग उपायुक्त को एक विस्तृत पत्र (संख्या REF-01/2025) भेजकर इस मुद्दे को जनहित में तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि आज़ादी के सात दशक बीत जाने के बावजूद हटकोना नदी पर कोई स्थायी पुल नहीं बन पाया, जिससे हर साल बारिश के मौसम में ग्रामीणों की जिंदगी थम जाती है।

राणा ने कहा कि बरसात के दिनों में यह नदी ग्रामीणों के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं। स्कूल जाने वाले बच्चे, बीमार मरीज और गर्भवती महिलाएँ जान जोखिम में डालकर नदी पार करती हैं। कई बार एंबुलेंस भी नदी किनारे ही रुक जाती है, और समय पर इलाज न मिलने से लोगों की जान तक चली जाती है।

उन्होंने बताया कि अब तक केवल आश्वासन मिले हैं, समाधान नहीं। ग्रामीण आज भी लकड़ी और बांस के बने अस्थायी पुलों या नावों के सहारे नदी पार करने को मजबूर हैं।

किशोरी राणा ने मांग की है कि हटकोना नदी पर स्थायी पुल का निर्माण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल किया जाए, ताकि कटकमसांडी प्रखंड के हजारों लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा — “यह पुल सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि विकास, सुरक्षा और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक बनेगा। हमें विश्वास है कि उपायुक्त के संवेदनशील नेतृत्व में यह वर्षों पुराना सपना अब हकीकत में बदलेगा।”

स्थानीय लोगों में भी अब एक नई उम्मीद जागी है कि हटकोना नदी पर पुल बनकर तैयार होगा, जिससे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल जाएंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Khabar365newsकटकमसांडी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

हजारीबाग

दो वर्षों से फरार NDPS कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, दारू थाना पुलिस की बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ से जुड़े चर्चित...

हजारीबाग

27 फरवरी 2026 को होगी मतगणना, 6 हॉल में एक साथ गिने जाएंगे वोट

Khabar365newsनगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में...