chaibasaJharkhand

उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

Share
Share
Khabar365news

संवाददाता -मोहम्मद इब्राहिम

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त कुलदीप चौधरी के द्वारा उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा की मौजूदगी में खूंटपानी, तांतनगर व मंझारी प्रखंड अंतर्गत प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उपायुक्त के द्वारा उपर्युक्त तीनों प्रखंडों में कार्यालय भवन सहित समस्त परिसर का अवलोकन के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में सलंग्न प्रखंड तहत राजस्व, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र निर्गमन सहित सामाजिक सुरक्षा/समाज कल्याण, मनरेगा व अन्य योजना/परियोजना अंतर्गत क्रियान्वित कार्यों एवं अब तक के अद्यतन प्रतिवेदन का क्रमशः जायजा लिया गया।

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय अवलोकन के दौरान जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के द्वारा झारखंड राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के मटकोबेड़ा पंचायत, तांतनगर प्रखंड के तांतनगर पंचायत और मंझारी प्रखंड के रोलाडीह पंचायत में आयोजित पंचायतस्तरीय विशेष पेंशन शिविर में शिरकत किया गया।

इस क्रम में उपायुक्त के द्वारा शिविर में संचालित गतिविधियों का जायजा लेते हुए आवेदन समर्पित करने आए आवेदक गणों से वार्ता भी किया गया। इस दौरान शिविर में उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि झारखंड राज्य अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए 60 वर्ष की आयु सीमा को घटाकर 50 वर्ष निर्धारित किया गया है।

इसके तहत राज्य की 50 या इससे अधिक आयु की सभी वर्गों की महिलाएं तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुषों को लाभान्वित किया जाना है। इस पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन आज 20 फरवरी से प्रारंभ होकर 22 फरवरी 2024 तक पंचायतों में संचालित रहेगी और इसके माध्यम से शत-प्रतिशत आहर्ताधारी जनों को लाभान्वित किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...