CrimeJharkhand

*भुरकुंडा छीनतई गैंग द्वारा लगातार दुसरे बार भी व्यक्ति के साथ मार-पीट लूटपाट की घटना को दिया अंजाम*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र लगातार आज दुसरी बार छिनतई गिरोह का आतंक देखने को मिला, बताते चलें हथियार बंद सिरफिरे लुटेरे गैंग ने तीन दिन पुर्व इसी स्थान के आसपास जवाहर निवासी को निशाना बनाया था और नकद रुपए सहित मोबाइल छीनतई की गई थी। ऐसा ही मामला आज फिर बड़ा आफिस स्थित देखने को मिला जहां घात तीन अज्ञात अपराधकर्मी ने फिर बंदूक के बल पर मनीष राजवार न्यू बैरक निवासी को निशाना बनाया और पिस्तौल के कुंदे से मार-पीट कर नकद पैसे और मोबाइल लूटपाट कर फरार हो गए।जानकारी अनुसार मनीष राजवार सेंट्रल सौंदा से अपने घर भुरकुंडा की और आ रहें थे जिस बीच अज्ञात अपराधकर्मी ने बड़ा आफिस के पास उन्हें रोककर धाबा बोल दिया और मार-पीट करते हुए पैसे और मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना के बाद भुक्तभोगी ने भुरकुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हालांकि इस तरह का घटना एक जगह पर दोबारा घटित होना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है । इससे जाहिर होता है अपराधकर्मी का मनोबल चरम सीमा पर है।घटना के बाद सूत्रों के बीच में कई तरह की चर्चाएं कुछ अज्ञात अपराधकर्मी तो कुछ इसे बढ़ती नशाखोरी ड्रग्स के आदि लड़कों को भी शक के निशाने से देख रहें हैं। हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और पीड़ित को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। वहीं लगातार दूसरी बार घटना के बाद इस रास्ते से आने जाने वालों के में भय का माहौल उत्पन्न होता जा रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...