Uncategorized

*रामगढ़ समाहरणालय में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के दूसरे व अंतिम दिन उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता का आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ समाहरणालय में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत परीक्षा के दूसरे दिन की समाप्ति पर रविवार को उपायुक्त रामगढ़ ने प्रेस वार्ता कर मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि दूसरे दिन जिले के 35 केन्द्रों में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा पूरी कर ली गई है। दूसरे दिन 10452 अभ्यर्थियों में 6175 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया वहीं 4277 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इस तरह दो दिनों तक चली परीक्षा में कुल 20904 अभ्यर्थियों में 11775 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया वहीं 9129 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मौके पर उपायुक्त ने सभी प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए कहा कि कदाचार मुक्त एवं पूरीपारदर्शिता के साथ परीक्षा पूर्ण करने को लेकर जिले के 35 केन्द्रों में 35 ऑब्जर्वर, 35 स्थिर दंडाधिकारी, 17 गश्ती दंडाधिकारी, 6 फ्लाइंग स्क्वाड कुल 58 पुलिस पदाधिकारी, 90 सशस्त्र बल एवं 70 लाठीबल के जवान लगाए थे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे एवं जैमर लगाए गए थे। प्रेस वार्ता के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रभारी गोपनीय शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...

Uncategorized

आज का मेहता समाज, आत्ममंथन की आवश्यकता: दयानंद कुमार

Khabar365newsआलेख- दयानंद कुमार, समाजसेवी, हजारीबाग मेहता समाज संख्या में भले ही छोटा...