BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पश्चिमी सिंहभूम में डायरिया का कहर, पांच की मौत से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में

Share
Share
Khabar365news

पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड में डायरिया ने कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। खासकर कादोजामदा पंचायत के कादोजामदा और पादापहाड़ गांव, तथा मोहदी पंचायत के मोहदी और मुंडासाई गांव सबसे अधिक प्रभावित हैं। अब तक इस बीमारी से पांच लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं। शुरुआती दिनों में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को स्थिति की गंभीरता का अंदाजा नहीं था। बीमार ग्रामीण घरेलू इलाज पर ही निर्भर थे। जब स्थिति बिगड़ने लगी, तब पंचायत समिति सदस्य मंजू पूर्ति ने स्थानीय विधायक सोनाराम सिंकु को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ।

स्वास्थ्य विभाग ने उठाए कदम
विधायक सोनाराम सिंकु ने जिले के सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार माझी को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत चिकित्सा दल भेजा जाए और स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं। विधायक ने साफ कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम नोवामुंडी और आस-पास के गांवों में पहुंची। साथ ही टाटा स्टील के नोवामुंडी अस्पताल से भी मदद ली गई। अस्पताल प्रशासन ने डायरिया से पीड़ित लोगों को भर्ती करना शुरू किया। अब तक 8 से 10 मरीजों को अस्पताल लाया गया है, जिनमें से चार से पांच की हालत नाजुक है और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

गंदे पानी से फैला संक्रमण
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद गांवों में पीने के पानी की गुणवत्ता काफी खराब हो गई थी। जलस्रोतों में गंदगी बढ़ने से संक्रमण फैलने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें पानी के नमूने एकत्र कर जांच कर रही हैं और गांवों में स्वच्छता की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। लोगों को उबला हुआ पानी पीने और सफाई बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। हालांकि, अभी भी कई ग्रामीणों में डायरिया के लक्षण देखे जा रहे हैं, जिससे गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और हर जरूरी स्वास्थ्य सुविधा एवं दवाएं गांवों में उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य शिविरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है ताकि बीमारी को और फैलने से रोका जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

अबुआ आवास में बायोमेट्रिक फर्जीवाड़े का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना में कथित अनियमितता और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मुद्दे पर नीरा यादव का विरोध

Khabar365newsरांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव...