हजारीबाग

दारू थाना प्रभारी एकबाल हुसैन की पहल — गांव-गांव जागरूकता का अलख जगा रहे हैं!

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: रिपोर्ट /आरिफ खान
दारू थाना क्षेत्र के दारू बाजार में शनिवार को थाना प्रभारी एकबाल हुसैन के नेतृत्व में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती, यातायात नियमों का पालन, मॉब लिंचिंग, डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, मानव तस्करी और नशा मुक्ति जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया।

थाना प्रभारी एकबाल हुसैन ने स्वयं लोगों के बीच पहुँचकर नशा और अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “कानून का पालन और सामाजिक एकता ही सुरक्षित समाज की नींव है।”

ग्रामीणों ने थाना प्रभारी की इस जनहितकारी पहल की खुले दिल से सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की मांग की।
दारू थाना पुलिस की यह पहल समाज में कानूनी जागरूकता और सामाजिक सौहार्द का मजबूत उदाहरण बनकर उभर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

वार्ड 02 की पार्षद निखत यासमीन की पहल रंग लाई, कोलघट्टी–मड़ईकला सड़क पर हादसों पर लगेगी लगाम

Khabar365newsहजारीबाग शहर के वार्ड नंबर 02 की पार्षद निखत यासमीन ने जनहित...

हजारीबाग

सेवा, संवेदना और सहारा की मिसाल: मुखिया नूरजहां ने 150 दिव्यांग एवं वृद्धजनों के बीच बांटी बैसाखी और छड़ी

Khabar365newsहजारीबाग के पेलावल दक्षिणी पंचायत भवन में मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी...