Hazaribagh

कांग्रेसी कार्यकर्ता ” वोट चोर गद्दी छोड़ ” अभियान के लिए अपनी-अपनी कमर कस लें : जय प्रकाश भाई पटेल

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में ” वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि भाजपा द्वारा संवैधानिक मुल्यों की हत्या कर चुनाव आयोग के सहयोग से आम जनता के वोटों को काटकर वोट चोरी के नियत से अप्रत्याशित रूप से फर्जी वोटों का जोड़ने के विरोध में कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है । इस कार्यक्रम को गतिशील बनाने के लिए तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसजन, प्रखंड अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, पंचायत अध्यक्षगण, वार्ड अध्यक्षगण प्रकोष्ठ अध्यक्षगण तथा कांग्रेसी कार्यकर्तागण अपनी-अपनी कमर कस लें । उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमिटी हजारीबाग द्वारा अधिक से अधिक हस्ताक्षर करा कर प्रदेश कार्यालय को समर्पित कर जिला कांग्रेस कमिटी हजारीबाग को एक नम्बर बनाया जा सके । उन्होंने कहा कि सोमवार तथा शनिवार 9 बजे से 12 बजे तक कांग्रेस कार्यालय में जन समस्या का समाधान करेंगे । कार्यक्रम का संचालन दिलीप रवि जबकी धन्यवाद ज्ञापन माशूक अंसारी ने किया । जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने बताया कि कार्यक्रम प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव, दिगम्बर मे।ता, रेणू कुमारी, बीरेन्द्र कुमार सिंह, लाल बिहरी सिंह, राजू चौरसिया, सुनिल कुमार ओझा, अनिल कुमार उपाध्याय, अजय गुप्ता, अर्जुन सिंह, सुनिल सिंह राठौर, शारदा रंजन दुबे, कैलाश पति देव, राजीव मेहता, लखराज सिंह, सरयू यादव, मकसूद आलम, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, सलीम रजा, राजू यादव, अफरोज आलम, तारिक रजा प्रकोष्ठ अध्यक्षों में प्रकाश यादव, कोमल कुमारा, गुड्डु सिंह, ज्ञानी प्रसाद मेहता, दीपक गुप्ता, रिंकू कुमार नगर अध्यक्ष परवेज अहमद प्रखंड अध्यक्षों में अजीत कुमार सिंह, नरसिंह प्रजापति, गोवर्धन गंझू, सत्यनारायण प्रसाद, अब्बास अंसारी, अब्दुल मनान वारसी, मोहम्मद नौशाद आलम, प्रदीप मंडल, अजय यादव, रंजीत यादव, रविन्द्र सिंह, संजय यादव, शिव नंदन साहू, जहांगीर अंसारी, पंकज कुमार गुप्ता, शेख अब्दुल्लाह, मनोज मोदी, विजय कुमार सिंह, ओमप्रकाश गोप, जयप्रकाश यादव, बाबर अंसारी, सदरूल होदा, रघु जायसवाल, मोहम्मद वारिस, मुस्ताक अंसारी, दरगाही खान, मोहम्मद रब्बानी, कृष्णा कुशवाहा, मनोज मेहता, अनिल कुमार भुईंया, मोहम्मद रियाजउद्दिन, निसार अहमद भोला, मंसुर आलम, अर्जुन नायक, इजहार हुसैन अधिवक्ता, आरिफ अंसारी, मुस्लिम अंसारी, असगर अली, देव नारायण सिंह, अजय राणा, पंचम पासवान, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, विक्की धान, धीरज कुमार यादव, सहदेव पासवान, सुरेन्द्र कुमार, मुजिब अंसारी, बालेश्वर महतो, हाजी कमरूउद्दीन, आशिक खान, जितेन्द्र कुमार, शमशाद आलम चोलेश्वर महतो, देवकी महतो, अनिकेत कुमार सिंह, गिरजा शंकर, अनिल मेहता के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveHazaribaghJharkhand

स्थानीय युवाओं ने तैयार किया पारंपरिक भक्ति एल्बम, ‘छोटी-मोटी दुर्गा मैया’ जल्द होगा रिलीज

Khabar365newsबरकट्ठा: कृषि के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाला बरकट्ठा प्रखंड...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...