BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चाईबासा मंगलहाट में जर्जर छज्जा गिरा, एक घायल, बाइक क्षतिग्रस्त

Share
Share
Khabar365news

चाईबासा के मंगलहाट क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुराना छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक राहगीर को चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल व्यक्ति को सहायता पहुंचाई और प्राथमिक इलाज कराया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलहाट परिसर का यह हिस्सा काफी समय से जर्जर हालत में था। कमजोर संरचना के चलते छज्जा टूटकर गिर गया। सौभाग्यवश घटना के वक्त वहां भीड़ नहीं थी, अन्यथा नुकसान कहीं ज्यादा हो सकता था।

हादसे के बाद दुकानदारों और राह चलते लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि परिसर में कई हिस्से खस्ताहाल हैं, जिन पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मंगलहाट परिसर की तकनीकी जांच कराने और खतरनाक स्थिति में मौजूद ढांचों की शीघ्र मरम्मत की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और नगर निकाय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...