BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू: वार्ड 23 से मनोज सिंह निर्विरोध निर्वाचित, डिप्टी मेयर पद की दौड़ में आगे

Share
Share
Khabar365news

मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। निगम की राजनीति की मुख्य धुरी माने जाने वाले कद्दावर नेता मनोज सिंह शुक्रवार को वार्ड नंबर 23 से निर्विरोध वार्ड पार्षद चुन लिए गए हैं। उनकी इस जीत ने न केवल उनके समर्थकों में उत्साह भर दिया है, बल्कि निगम की भावी सियासत के समीकरण भी बदल दिए है, बता दें कि मनोज सिंह शुरुआत से ही मेयर पद के सबसे प्रबल दावेदारों में गिने जा रहे थे। हालांकि, सीट महिला के लिए आरक्षित होने के बाद उन्होंने अपनी रणनीति बदली और स्वयं को डिप्टी मेयर के पद के लिए आगे किया। इसी लक्ष्य के साथ उन्होंने वार्ड 23 से चुनावी मैदान में कदम रखा, जहां जनता के अपार समर्थन और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों व्यापक सर्मथन से वे निर्विरोध चुन लिए गए।

निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद मनोज सिंह ने वार्ड 23 की जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने  कहा यह जीत मेरी नहीं, बल्कि वार्ड 23 की देवतुल्य जनता के विश्वास और स्नेह की जीत है। निर्विरोध चुना जाना मेरे लिए गौरव की बात है और यह जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है। मेरा लक्ष्य मेदिनीनगर का समग्र विकास और हर नागरिक की समस्याओं का समाधान करना है। मनोज सिंह के निर्विरोध निर्वाचन ने विपक्षी खेमे में हलचल तेज कर दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिना मुकाबले के जीत दर्ज कर मनोज सिंह ने डिप्टी मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी को बेहद मजबूत कर लिया है। अब सबकी निगाहें आने वाले निगम चुनावों और डिप्टी मेयर के चुनाव पर टिकी हैं। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद असगर आलम, प्रदीप कुमार अकेला, कोमल कुमार अंकू, मिथिलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, उत्तम कुमार सिंह, सोनू सिंह, राहुल सिंह, गोलू सिंह, वेद प्रकाश तिवारी,विवेक सिंह,संतोष तिवारी सहित कई लोग बधाई दिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

भवानीपुर ने जीता गेन्दरेच् बॉल प्रतियोगिता का खिताब

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट महेशपुर। प्रखंड के जयनगरा पंचायत अंतर्गत...

ActiveJharkhandPakur

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बूथों पर पहुंचीं उपायुक्त मेघा भारद्वाज,

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो | जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

केंदुआ पंचायत में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीडीसी ने दिए जरूरी निर्देश

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/हिरणपुर। हिरणपुर प्रखंड की केंदुआ पंचायत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में ‘OK’ गेम की चर्चा! खुलेआम कथित लॉटरी बिक्री पर सवाल, रोक क्यों नहीं?

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो | जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। जिले में कथित अवैध...