HazaribaghJharkhand

जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग की ओर से बैनरतले 90 दिवसीय डोर टू डोर कार्यक्रम का आयोज

Share
Share
Khabar365news

घर घर चला कानूनी जागरूकता अभियान। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग की ओर से बैनरतले 90 दिवसीय डोर टू डोर कार्यक्रम का आयोजन इचाक प्रखण्ड अंतर्गत डुमरौन, आदि गांवों मे किया गया। जिसका मॉनिटरिंग डी एल एस ए सचिव श्री गौरव खुराना के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम मे पीo एलo वीo सुरेन्द्र कुमार मेहता एवम विशाल कुमार राणा के द्वारा लोगों को घरेलू हिंसा, डायन भूत प्रतिषेध अधिनियम,नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान,इत्यादि से संबंधित जानकारी दिया गया। इस दौरान लोगों को 15100 एवं 1930 से संबंधित जानकारी भी दिया गया।कार्यक्रम में लोगों को यह भी बताया गया कि आपसी छोटे छोटे विवादों मे डी एल एस ए के माध्यम से बातचीत कर विवाद को निपटाया जा सकता है। डी एल एस ए एक ऐसी जगह है जहां त्वरित एवं निःशुल्क कार्य किया जाता है,जहां से प्रत्येक दिन दोनों पक्षों मे समन्वय बनाते हुए विवाद को समाप्त किया जा रहा है,तथा आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क अधिवक्ता भी उपलब्ध करवाया जाता है। समय समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मासिक लोक अदालत का आयोजन कर दोनों पक्षों के सहमति तथा लोक अदालत का लाभ देते हुए मुकदमे को समाप्त किया जा रहा है। साथ ही साथ लोगों जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया, तथा विशेष लोक अदालत से संबंधित जानकारी भी दिया गया।मौके पर कई महिला पुरुष उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...