JharkhandRanchiआस्थाधर्म-कर्म

श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दीवान सजाया गया

Share
Share
Khabar365news

प्रकाश पर्व के उपलक्ष में साध संगत द्वारा पिछले एक साल से पढ़े जा रहे श्री सहज पाठों की आज सामूहिक समाप्ति हुई, सुमित गिरधर और गुरुशा गिरधर गुरु की चरणी लगे
गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में आज 15 नवंबर, शुक्रवार को श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दीवान सजाया गया.दीवान की शुरुआत सुबह आठ बजे हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी द्वारा आसा दी वार कीर्तन से हुई तत्पश्चात ” किरपा करो दीन के दाते मेरा गुण अवगुण ना विचारो कोई……” एवं ” गुर का दरशन देख देख जीवां गुर के चरणन धोए धोए पीवां…….” शबद गायन कर संगत को गुरवाणी से जोड़ा.
श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में साध संगत द्वारा पिछले एक साल से पढ़े जा रहे श्री सहज पाठों की आज सामूहिक समाप्ति सुबह 9:30 बजे हुई. प्रकाश पर्व को लेकर समाज के 127 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में श्री सहज पाठ पढ़ा था, जिनकी आज गुरुद्वारा साहिब में सामूहिक समाप्ति हुई. इस मौके पर आज समाज के सुमित गिरधर एवं गुरुशा गिरधर गुरु की चरणी लगे.उन्हें सत्संग सभा के प्रधान द्वारका दास मुंजाल एवं सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने गुरु घर का सरोपा एवं मोमेंटो प्रदान किया.


श्री अनंद साहिब जी के पाठ,अरदास, हुक्माराम एवं अरदास के साथ दीवान की समाप्ति सुबह 10:30 बजे हुई. मौके पर सत्संग सभा द्वारा गुरु का लंगर भी चलाया गया.
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि आज कृष्णा नगर कॉलोनी के सभी श्रद्धालु पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल परिसर में गुरु सिंह सभा द्वारा प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सजाए जा रहे विशेष दीवान में शामिल होंगे और स्त्री सत्संग सभा,माता गुजरी जत्था एवं गुरु नानक सेवक जत्था के सदस्य वहां लंगर की सेवा में गुरु सिंह सभा को सहयोग करेंगे. साथ ही जानकारी दी कि गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में आज प्रकाश पर्व के उपलक्ष में रात 8:00 बजे से मध्य रात्रि 2:30 बजे तक रैन सवाई दीवान सजाया जाएगा तथा प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग रात 12:30 बजे होगा.मौके पर सत्संग सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा तथा मिष्ठान वितरण भी किया जाएगा.
आज के दीवान में द्वारका दास मुंजाल,सुंदर दास मिढ़ा,अर्जुन दास मिढा,सुरेश मिढ़ा,चरणजीत मुंजाल,हरगोबिंद सिंह,रमेश पपनेजा,इन्दर मिढ़ा,हरीश तेहरी,मोहन काठपाल,अमरजीत गिरधर,हरीश मिढ़ा,अनूप गिरधर,विनोद सुखीजा,जीवन मिढ़ा,महेंद्र अरोड़ा,कंवलजीत मिढ़ा,राकेश गिरधर,रमेश तेहरी,आशु मिढ़ा,नवीन मिढ़ा,करण अरोड़ा,मनीष गिरधर,कमल अरोड़ा,ईशान काठपाल,कुणाल चूचरा,मनीष मल्होत्रा,राजेन्द्र मक्कड़,भरत गाबा,पंकज मिढ़ा,जीतू काठपाल,हरविंदर सिंह हन्नी, प्रकाश गिरधर,गौरव मिढ़ा,अमन डावरा,पियूष मिढ़ा, उमेश मुंजाल,कमल मुंजाल,अमन सचदेवा,ज्ञान मादन पोत्रा,प्रवीण मुंजाल,चंदन गिरधर,मोहित मुंजाल,बंसी मल्होत्रा,बिमला मिढ़ा,मीना गिरधर, ममता थरेजा,श्वेता मुंजाल,अमर मुंजाल,कमलेश मुंजाल,गोविंद कौर,भजना देवी डावरा,देवकी मुंजाल,दुर्गी मिढ़ा,हरपाल कौर मिढ़ा,उषा झंडई, नेहा मुंजाल,अंजना गिरधर,पलक थरेजा,अमन कौर,हरदेवी गिरधर,उर्मिला खत्री,बलबीर मिढ़ा, हर्षा मिढ़ा,शीतल अरोड़ा,हरनाम थरेजा,सुषमा गिरधर,नीतू किंगर,स्वीटी सिडाना,जूली गाबा,इशिका काठपाल,रजनी तेहरी,ममता सरदाना,गुड़िया मिढ़ा,गूंज काठपाल,रजनी मक्कड़,अंजू काठपाल,पायल मल्होत्रा समेत अन्य शामिल थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन

Khabar365newsरांची। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...