Home Crime अज्ञात नकाबपोश अपराधियों द्वारा चलाया गया गोली, डीजे साउंड चालक हुआ गंभीर रूप से घायल
CrimeJharkhand

अज्ञात नकाबपोश अपराधियों द्वारा चलाया गया गोली, डीजे साउंड चालक हुआ गंभीर रूप से घायल

Share
Share

घायल अवस्था में लाया गया अस्पताल

हजारीबाग जिला के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडसार गांव के मैदान में रविवार देर शाम गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया । वही घायल व्यक्ति की पहचान कटकमसांडी थाना क्षेत्र के जलमा चौक निवासी मुकेश कुमार उर्फ बाबू डीजे के रूप में हुई है. मुकेश कुमार पेशे से डीजे साउंड दुकान का संचालन करता है । घायल व्यक्ति मुकेश कुमार के जीजा जी जितेंद्र कुमार ने बताया कि देर शाम मुकेश कुमार जलमा मोड़ से कुछ ही दूरी पर अवस्थित कंडसार गांव के मैदान में अपने दोस्त के पास मोटरसाइकिल लाने के लिए पहुंच रहा था। इसी बीच कुछ नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने मुकेश को निशाना बनाते हुए पांच से छः राउंड गोलियां चलाई । इन सभी गोलियां में एक गोली मुकेश के दाहिने कमर के पास लगी । जिससे वह घायल हो गए। घायल अवस्था में ही मुकेश कुमार ने परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद परिजन व अन्य लोगों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल हजारीबाग पहुंचाया। तत्पश्चात परिजनों के द्वारा ही उन्हें आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया । जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है। वही इसकी सूचना कटकमसांडी थाना पुलिस को भी दी गई । अपराधिक घटना की सूचना मिलते ही कटकमसांडी पुलिस घटनास्थल का जायजा लिया और आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग पहुंचकर घायल व्यक्ति मुकेश कुमार से पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली । हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाई है कि अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया है । इधर परिजनों से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मुकेश कुमार का किसी भी प्रकार किसी से कोई रंजिश नहीं थी और इस घटना में मुकेश कुमार को क्यों निशाना बनाया गया इसकी जानकारी अभी तक किसी को नहीं है। लेकिन कटकमसांडी पुलिस मामले की तहकीकात में पूर्ण रूप से जुड़ गए हैं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आयोजित हुई एकता दौड़

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से...

BreakingActivejamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंगरांची

NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ और प्रभात फेरी आयोजित

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर में सत्यनिष्ठा शपथ...

JharkhandActiveBreakingJamtadaझारखंडब्रेकिंग

फरियादी की शिकायत पर संवेदनशील दिखे उपायुक्त आलोक कुमार,

जामताड़ा: आम जनता की समस्याओं के प्रति जिला प्रशासन की संवेदनशीलता एक...

ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...