Jharkhand

*पीवीयूएनएल प्लांट परिसर में टेक्सल कंपनी में कार्यरत दर्जनों मजदूरों को मधुमक्खी ने काटा, रांची रिम्स रेफर*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पीवीयूएनएल प्लांट परिसर में 4000 मेगावाट का निर्माणाधीन सुपर थर्मल पावर प्लांट में आज शनिवार को कार्यरत दर्जनों मजदूरों पर मधुमक्खियों का कहर अचानक बरपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीवीयूएनएल प्लांट परिसर में टेक्सल कंपनी का यूनिट नंबर 2 में लगभग 70 मिटर उंचाई पर बंकर सेल में काम चल रहा था। कार्य के दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड का कहर बरपा। मजदूरों पर मधुमक्खियां की झुंड के काटने से कार्यरत सैकड़ों मजदूरों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मधुमक्खियां के अचानक काटने के कहर से लगभग 25 से 30 मजदूर जख्मी हो गए। किसी तरह कई मजदूर इधर-उधर दौड़कर अपनी जान बचाई। लेकिन मधुमक्खियां के काटने से कई मजदूर बेहोश हो गए। 70 मीटर ऊंचाई से मजदूरों को उतारने के लिए क्रेन का सहयोग लिया गया। ज़ख्मी मजदूरों को आनन-फानन में कार्यरत अन्य कंपनियों के मजदूरों और प्रबंधन के सहयोग से एंबुलेंस के द्वारा पीवीयूएनएल द्वारा संचालित पीटीपीएस स्थित पीएसटीटीपी अस्पताल भिजवाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल मजदूरों को चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। वही कई मजदूर का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...